{"_id":"60362b8936cb731340403907","slug":"jeep-wrangler-2021-bookings-open-in-india-2021-jeep-wrangler-specifications-2021-jeep-wrangler-rubicon-2021-jeep-wrangler-price-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jeep Wrangler 2021 नए अवतार में 15 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jeep Wrangler 2021 नए अवतार में 15 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग
Wed, 24 Feb 2021 05:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:12 PM IST
सार
कंपनी Wrangler Rubicon (रैंगलर रूबिकॉन) की शुरुआत के साथ अपने घरेलू पोर्टफोलियो को और मजबूत करने वाली है। जीप इंडिया ने एलान किया है कि वह भारतीय बाजार में अपने आनेवाली एसयूवी Jeep Wrangler को 15 मार्च को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने देश भर में अपने डीलरशिप में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Jeep Wrangler
- फोटो : Jeep
विस्तार
अमेरिका की लग्जरी एसयूवी बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Jeep India (जीप इंडिया) ने कुछ ही हफ्ते पहले Compass (कंपास) एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इसके एक्सटीरियर लुक और इंटीरियर फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिले। अब जीप अपनी लोकप्रिय एसयूवी Jeep Wrangler के नए वर्जन को भारत में पेश करने जा रही है। जीप भारतीय बाजार में चार नए लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
15 मार्च को लॉन्चिंग
कंपनी Wrangler Rubicon (रैंगलर रूबिकॉन) की शुरुआत के साथ अपने घरेलू पोर्टफोलियो को और मजबूत करने वाली है। जीप इंडिया ने एलान किया है कि वह भारतीय बाजार में अपने आनेवाली एसयूवी Jeep Wrangler को 15 मार्च को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने देश भर में अपने डीलरशिप में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
180 करोड़ का निवेश
FCA India (जीप की मूल कंपनी) ने हाल ही में एलान किया था कि वह 250 मिलियन अमेरिकी डालर (लगभग 180 करोड़ रुपये) के नया निवेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने कहा था कि यह स्थानीय रूप से पुणे के नजदीक रंजनगांव प्लांट में Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) और Wrangler (रैंगलर) जैसे मॉडल का उत्पादन करेगी। भारत में इस समय रैंगलर को 64 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ बेचा जाता है। जबकि रैंगलर रूबिकन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 69.05 लाख रुपये तक जाती है।
कम हो सकती है कीमत
2021 जीप रैंगलर को सीकेडी रूट के जरिए देश में बेचा जाएगा। यानी इसे देश में लाने के बाद स्थानीय रूप से एसेंबल किया जा रहा है। और इससे इस एसयूवी की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी। रैंगलर को काफी दमदार इंजन परफॉर्मेंस के साथ ही अपने मशहूर डिजाइन के लिए भी जाना जाता है।
जीप रैंगलर 2021 का इंजन
आनेवाली जीप रैंगलर 2021 एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 5,250 rpm पर 268 bhp का पावर और 3,000 rpm पर 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। मोटर 5,250 आरपीएम पर 268 बीएचपी का अधिकतम पावर आउटपुट और 3,000 आरपीएम पर 400 एनएम पीक टॉर्क का उत्पादन करता है।
फीचर्स
मेड इन इंडिया जीप रैंगलर की स्पाय तस्वीरों के आधार पर पता चलता है कि इसमें एक अपडेटेड केबिन दिया गया है। एसयूवी में हुए अपडेट में एक नया डैशबोर्ड लेआउट, 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यू-कोनेक्ट 4सी एनएवी कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी, और बहुत कुछ शामिल है। 5-सीटर जीप एसयूवी में पुश-बटन स्टार्ट, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
जीप इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ दत्ता ने कहा, "जीप ने हमेशा क्षमता और ओपन-एयर के खुलनेपन का प्रतिनिधित्व किया है। और हमें इस बात पर गर्व है कि हमारी मेड-इन-इंडिया रैंगलर बाजार में उस महत्वपूर्ण विरासत पर खरी उतरती है।" उन्होंने कहा, "रैंगलर उन चार स्थानीयकृत उत्पादों में से दूसरा है, जिन्हें हमने भारत में लॉन्च करने वाले हैं। हम दुनिया की सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली एसयूवी को अपने भारतीय ग्राहकों के लिए और भी अधिक सुलभ बनाना चाहते थे और हम उनकी आकांक्षाओं पर खरे उतरने पर खुश हैं।''