सड़कों पर फिर तहलका मचाएगी Jeep Wagoneer एसयूवी, 29 साल बाद हो रही है वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jeep Wagoneer के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। यह धाकड़ एसयूवी 29 साल बाद फिर से वापसी करने के लिए तैयार है। दरअसल अमेरिका की दिग्गज एसयूवी निर्माता Jeep अपनी Wagoneer को दोबारा से सड़कों पर उतारने के लिए तैयार है। Jeep ने अपनी Jeep Wagoneer एसयूवी को सबसे पहले साल 1962 में लॉन्च किया था। इस एसयूवी का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोला। लेकिन फिर साल 1991 में एक समय ऐसा भी आया, जब कंपनी को इसे बंद करना पड़ा। इस गाड़ी की खासियतों का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि यह ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली पहली 4-व्हील ड्राइव SUV थी।
Jeep अब कंपनी 29 साल बाद इस कार को दोबारा बाजार में उतारने के लिए तैयार है। यही कारण है कि कंपनी ने इस एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका प्रोडक्शन मॉडल भी रेडी है। यानी जल्द आप इस गाड़ी को सड़कों पर दोबारा से दौड़ते हुए देख सकेंगे।
कैसा है लुक?
कॉन्सेप्ट कार की स्टाइलिंग के बारे में बात करें, तो इसमें आपको बोल्ड और एग्रेसिव डिजाइन मिलेगा। इसके फ्रंट में एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में Wagoneer बैजिंग दिखाई देगी। ऑफ रोडिंग सफर के लिए इसमें 24 इंच के मल्टिस्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इसमें पुराने मॉडल जैसा ही फ्लैट रियर और साइड प्रोफाइल मिलेगा।
कैसा है इंटीरियर?
इसमें 7 इंच का इंफोटेंटमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.1 इंच का टचस्क्रीन सेंट्रल कंसोल दिया गया है। कार के इंटीरियर में रियर की तरफ 3 डिजिटल स्क्रीन दिए गए हैं। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें McIntosh ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो 23 स्पीकर्स और 24 चैनल एम्प्लिफायर के साथ आता है।
जल्द शुरू होगा प्रॉडक्शन
Jeep अपनी Wagoneer का प्रोडक्शन जल्द शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसकी प्रोडक्शन को अगले साल से शुरू कर सकती है। बता दें कि इसे मिशिगन के FCA वॉरेन प्लांट में बनाया जाएगा।
मुकाबला
Jeep Wagoneer के लॉन्च होने के बाद इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Land Rover Range Rover और Cadillac Escalade से होगा।