फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jeep compass will manufacture in india but will export in UK, Japan & Australia

भारत की बनी जीप विदेशों में मचाएगी धूम

Fri, 14 Apr 2017 01:58 PM IST
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Jeep compass will manufacture in india but will export in UK, Japan & Australia
जीप कंपास - फोटो : Fiat

पुणे के रंजनगांव स्थित फिएट के प्लांट से निकली जीप विदेशों में तहलका मचाएगी। हाल ही में फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स ने कॉम्पैक्ट एसयूवी जीप कंपास को भारत में रिवील किया है। इस नए मॉडल के लिए कंपनी ने 1768 करोड़ का निवेश किया है। यह जीप का पहला ऐसा मॉडल है जिसकी असेंबली भारत में होने जा रही है। लेकिन इससे भी बड़ी खबर ये है कि कंपनी अपनी इस एसयूवी को उस हर बाजार में निर्यात करने की योजना बना रही है जहां पर राइट हैंड ड्राइविंग का चलन है। प्रमुख देशों की बात करें तो इसमें यूके, जापान व ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर बिकने वाली इस गाड़ी में 17 इंजन गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन का कंफीगरेशन शामिल हो जिसमें से कुछ का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। यह पांच सीटर एसयूवी 4398 मिलीमीटर, 1667 मिलीमीटर लंबी और 1819 मिलीमीटर चौड़ी है। बाहर से दिखने में यह छोटी ग्रैंड चिरोकी लगती है। इसे उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिस पर रेनेगैडे बनी है, हालांकि इसके लंबे व्हीलबेस के वजह से केबिन में अच्छी जगह बन गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार को कंपनी 17 से 24 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च करेगी। अगस्त में किसी भी समय कंपनी इस एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीप की सबसे सस्ती कार भारत आने को है तैयार, जानें कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीए इंडिया के प्रेसीडेंट व एमडी केविन फ्लिन ने बताया कि,"जीप का लोकल प्रोडक्‍शन जून में शुरू हो जाएगा और यह ऐसी एसयूवी है जिसमें पहली बार इस सेगमेंट में एकदम अलग फीचर्स पेश किए जाएंगे। हमें उम्मीद है कि भारतीय एसयूवी स्पेस में मील का पत्‍थर साबित होगी।"


जीप कंपास डीजल व पेट्रोल दोनों ही इंजन विकल्पों में उपलब्‍ध होगी, इसका पेट्रोल इंजन इंजन 1.4 लीटर मल्टी एयर यूनिट है जो कि 160 एचपी की शक्ति व 250 एनएम का टॉर्क देती है। जबकि 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन 170 एचपी की शक्ति व 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है। ये दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल व 7 स्पीड ड्यूल  ड्राई क्लच तकनीकि (डीडीसीटी) ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्‍ध हैं। 

पुणे के रंजनगांव प्लांट की वार्षिक प्रोडक्‍शन क्षमता 1 लाख 60 हजार यूनिट की है तथा यहां हर साल 3 लाख 50 हजार इंजन व 3 लाख ट्रांसमिशन बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है जीप के सहारे फिएट एक बार फिर से भारत में अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश करेगी। 

इसे भी पढ़ें : लॉन्चिंग को तैयार जीप की दमदार एसयूवी कंपास के बारे में जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed