फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   jeep compass launched today, price started from 21 lakh

जीप कंपास नए लुक में आज हुई लांच, जैकलीन से लेकर सैफ अली खान तक की है पहली पसन्द

Fri, 21 Sep 2018 01:56 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
jeep compass launched today, price started from 21 lakh
jeep compass 2018

देश में जीप के शौकिनों की कमी नहीं है इसी को देखते हुए जीप इंडिया ने अपनी बहतरीन जीप कंपास को अपडेट कर मार्केट में उतार दिया है। जीप कंपास के इस नए वेरियंट को कंपनी ने लिमिटेड प्लस का नाम दिया है। पहले ही कंपनी ने जीप में काफी शानदार फीचर्स दिये थे। लेकिन इस कार को और भी ज्यादा अपग्रेड कर जीप मार्केट में अपनी धाक जमाने को तैयार है।

विज्ञापन


जीप इंडिया ने इस एडिशन कार को टू व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक पेट्रोल मॉडल और डीजल में टू व्हील के साथ साथ फोर व्हील मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। बता दें, जीप इंडिया पहले ही इस जीप की 26,000 से ज़्यादा यूनिट भारत में बेच चुकी है। 
विज्ञापन


कार में दिये गए फीचर्स की बात करें तो इसमें
बड़े आकार की पैनोरमिक सनरूफ 
सेंट्रल कंसोल 
नया यूकनेक्ट इंफोटेनमेंट सैटअप 
8.4-इंच टचस्क्रीन
ऑटोमैटिक हैडलैंप्स
ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर्स 
ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर
जैसे फीचर्स दिये गये हैं साथ ही कंपनी ने इस लिमिटेड प्लस में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स दिए गए भी दिये हैं।

कीमत
जीप कंपास के SUV डीजल 4*2 मैन्युअल वेरिएंट की कीमत 21.07 लाख रुपए, 42 पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 21.41 लाख रुपए और इसके 4*4 डीजल मैन्युअल की कीमत 22.85 लाख रुपए रखी गई है,फिलहाल कंपनी ने इस कार की अधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है। और इसकी डिलीवरी अक्टूबर के पहले सप्ताह से की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

jeep compass launched today, price started from 21 lakh
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : jeep india

गौरतलब हो, भारत में जीप कंपास कार की बिक्री के बाद से ही यह एक सक्सेसफुल प्रोडक्ट बन गई है। विदेश में कई सेलेब्रिटीज के पास यह कार मौजूद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी 
हाल ही में यह कार खरीदी थी। 

जीप इंडिया ने अपनी ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इसकी घोषणा की भी की थी। इससे पहले सैफ अली खान ने इसी कंपनी की जीप ग्रैंड चेरोकी SRT कार खरीदी थी। जैकलीन ने इस कार को रेड कलर में पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लिया ।

जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलात है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। 

कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में आपको फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। कार की कीमत 15.16 लाख रुपए से शुरू होकर 21.91 लाख रुपए तक जाती है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed