फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   JD Power India study indicates that Indian car buyers less price-conscious, prioritise style

कार खरीदते वक्त आपके लिये क्या है जरूरी, लुक्स या कीमत? रिसर्च में हुआ खुलासा

Fri, 01 Nov 2019 09:22 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Nov 2019 09:22 AM IST
सार

  • जेडी पावर का दावा, कार खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक समझदारी से कदम उठा रहे भारतीय
  • 09 फीसदी अंक बढ़ी है ग्राहकों की बनावट पर प्राथमिकता
  • कीमतों को प्राथमिकता देने में चार फीसदी अंक की गिरावट

विज्ञापन
JD Power India study indicates that Indian car buyers less price-conscious, prioritise style
Tata Motors Showroom - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जब आप कार खरीदने जाते हैं, तो सबसे ज्यादा किस पर ध्यान देते हैं? आम भारतीयों की यही सोच है कि कार दिखने में शानदार होनी चाहिए। यह काफी हद तक ठीक भी है क्योंकि जेडी पावर ने भी इस सोच की पुष्टि की है। जेडी पावर की रिसर्च के मुताबिक मुताबिक देश में कार खरीदते समय लोग अब कीमतों के बजाय उसकी लुक और स्टाइल पर अधिक ध्यान देते हैं।

विज्ञापन

कीमत के आधार पर गाड़ी खरीदारों की कमी

जेडी पावर के ‘बिक्री संतुष्टीकरण इंडेक्स-2019’ के अनुसार अब खरीदार वाहन की बनावट यानी आंतरिक और बाहरी साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देता है। 2018 की तुलना में इस साल यह प्राथमिकता नौ फीसदी अंक बढ़ी है। वहीं, कीमत के आधार पर वाहन खरीदने वालों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। किस्तों पर वाहन खरीदने की सुविधा और आसानी से ऑटो लोन उपलब्ध होने की वजह से अब ग्राहक कीमत पर अधिक ध्यान नहीं देता। पिछले साल की तुलना में कीमत को प्राथमिकता देने वालों की संख्या चार फीसदी अंक घटी है।

विज्ञापन

प्रदर्शन और प्रौद्योगिकी भी अहम

अध्ययन के मुताबिक वाहन की बनावट के बाद ग्राहक उसके प्रदर्शन या विश्वसनीयता पर ध्यान देता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार इसमें सात फीसदी अंक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा किसी मॉडल के चयन में प्रौद्योगिकी भी महत्वपूर्ण होती है। पिछले साल की तुलना में प्रौद्योगिकी के आधार पर वाहन के चयन की प्राथमिकता में पांच फीसदी अंक की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिक्री संतुष्टि में ह्यूंदै आगे

 

अध्ययन में कहा गया है कि बिक्री संतुष्टि के मामले में दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै शीर्ष पर है। उसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा का नंबर आता है। जेडी पावर के निदेशक एवं कंट्री हेड कौस्तव रॉय ने अध्ययन के नतीजों पर कहा कि आज के भारतीय ग्राहक वाहन खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक समझदारी से कदम उठाता है। खरीदार कीमत के बजाय वाहन की बनावट और साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देने लगा है। हालांकि, मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा था कि वाहनों को सस्ता रखना एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जो बिक्री में बड़ी गिरावट का कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed