फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   jawa will start deliveries dual channel abs jawa classic and jawa 42 from june 2019

इस महीने से मिलेंगी डुअल चैनल एबीएस के साथ Jawa बाइक्स

Thu, 20 Jun 2019 01:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Jun 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
jawa will start deliveries dual channel abs jawa classic and jawa 42 from june 2019
Jawa Bikes Delivery - फोटो : GaadiWaadi

जावा मोटरसाइकिल इस महीने से डुअल चैनल एबीएस मोटरसाइकिल्स की डिलीवरी शुरू करने जा रही है। जावा मोटरसाइकिल्स को पिछले साल नवंबर 2018 में लांच किया गया था और तब से अभी तक देश के कई शहरों में जावा बाइक्स का वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक है।

विज्ञापन

 

पीथमपुर प्लांट में हो रही है मैन्यूफैक्चरिंग

खबरों के मुताबिक जावा जून 2019 के आखिरी हफ्ते से डुअल एबीएस बाइक्स की डिलीवरी करना शुरू कर रही है। जावा बाइक्स को महिंद्रा के पीथमपुर प्लांट में बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि कितनी जावा बाइक्स अभी तक बनाई जा चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल लांच होगी पेराक

वहीं कंपनी इस साल के आखिर तक अपनी नई बॉबर स्टाइल बाइक पेराक लांच करेगी, जिसमें सिंगल सीट मिलेगी और केवल काले रंग में ही आएगी। पेराक में 334सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 30 पीएस की पावर और 31 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। पेराक की खासियत होगी कि इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ पिरेली का टायर्स मिलेंगे, वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये होगी।     
 

विज्ञापन

नवंबर 2018 से मार्च 2019 तक मात्र 255 जावा बाइक्स बनीं

वहीं जावा ने भी इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है कि अभी तक ग्राहकों से उन्हें कितनी बाइक्स की बुकिंग्स मिल चुकी हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चरर्स यानी सियाम के आकड़ों पर नजर डालें, तो नवंबर 2018 से मार्च 2019 तक मात्र 255 जावा बाइक्स ही बनाई गईं या डिलीवर की गईं।
 

माइलेज 37.5 किमी प्रति लीटर

फिलहाल जावा स्टैंडर्ड मरून, ग्रे और ब्लैक कलर में आती है, जबकि जावा 42 6 रंगों में मिलती है। दोनों बाइक्स में 293सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं जावा का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 37.5 किमी प्रति लीटर है और दोनों बाइक्स में टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिलते हैं।
 

1.55 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

सिंगल चैनल एबीएस और रिअर ड्रम ब्रेक्स के साथ जावा की एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये और जावा 42 की कीमत 1.55 लाख रुपये है। वहीं डुअल एबीएस के साथ यह कीमत 1.72 लाख रुपये और 1.64 लाख रुपये है।
        
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed