जावा का जबरदस्त क्रेज पहले साल ही बिक जाएंगी करीब 1 लाख यूनिट
लगभग दो दशकों बाद भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमबैक करने के बाद जावा मोटरसाइकिल को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। नतीजा यह रहा कि कंपनी को 25 दिसंबर को इसकी ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। वहीं इसका वेटिंग पीरियड भी सितंबर 2019 तक पहुंच गया है। जावा की बाइक्स की ग्राहकों ने सितंबर 2019 तक की बुकिंग कर दी है।
हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई बयान साझा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी करीब 90 हजार लोगों को इस साल डिलीवरी देगी। जावा और जावा 42 की डिलीवरी मार्च 2019 से शुरू हो जाएगी। कंपनी अपने वादे पर खरी उतरने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 200 बाइक्स का प्रोडक्शन कर रही है।
इंजन क्षमता और कीमत
जावा और जावा 42 में लेटेस्ट बीएस-6 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन स्पार्क सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है। वहीं बात हो, कीमत की तो कंपनी ने जावा के के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.64 लाख और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी है। इसके अलावा हाल ही ड्यूल चैनल एबीएस जुड़ जाने से इनकी कीमतों में 8,942 रुपए की बढ़ोतरी हुई है
बता दें, जावा की बाइक्स गूगल सर्च में टॉप पर रही। यानी साल 2018 में जावा की बाइक्स को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया।