{"_id":"5c63e859bdec2273a92498de","slug":"jawa-is-all-set-to-deliver-the-motorcycles-by-the-end-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावा का इंतजार होने जा रहा खत्म, फरवरी के अंत से शुरू हो जाएगी डिलिवरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जावा का इंतजार होने जा रहा खत्म, फरवरी के अंत से शुरू हो जाएगी डिलिवरी
Wed, 13 Feb 2019 03:20 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Jawa motorcycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावा मोटरसाइकिल को लेकर जो जुनून लोगों में देखा गया उसका कंपनी को नतीजा भी बखूबी मिला। कंपनी को 25 दिसंबर को इसकी ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। वहीं इसका वेटिंग पीरियड भी सितंबर 2019 तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी करीब 90 हजार लोगों को इस साल डिलीवरी देगी। जावा की मोटरसाइकिल की इस महीने के अंत तक ग्राहकों को डिलीवरी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
पावर और कीमत
जावा और जावा 42 में 293 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 27hp का पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन BS-VI मानक के अनुकूल है। जावा और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत क्रमश: 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये है। वहीं, ड्यूल चैनल एबीएस वाली जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपये और जावा की कीमत 1.72 लाख रुपये है।
विज्ञापन
जावा और जावा 42 में लेटेस्ट बीएस-6 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन स्पार्क सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है। वहीं बात हो, कीमत की तो कंपनी ने जावा के के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.64 लाख और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी है। इसके अलावा हाल ही ड्यूल चैनल एबीएस जुड़ जाने से इनकी कीमतों में 8,942 रुपए की बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन