{"_id":"590b0bbe4f1c1ba874442701","slug":"japanese-auto-manufactures-are-gaining-good-market-share-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इस बार अंग्रेजों का नहीं जापानियों का होगा कब्जा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
...तो इस बार अंग्रेजों का नहीं जापानियों का होगा कब्जा
Updated Thu, 04 May 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
होंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह से दुपहिया बाजार में भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन फीका हो रहा है उसे देखकर अब लगने लगा है कि हमारे बाजार पर जापानी दोपहिया कंपनियों का एकछत्र राज होगा। होंडा मोटरसाइकिल जिस तरह से तरक्की कर रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारतीय बाजार पर इस जापानी कंपनी का एकछत्र राज होगा। इस महीने 22 फीसदी की ग्रोथ के साथ होंडा देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी बन गई है। हालांकि अभी भी नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प कायम है।
विज्ञापन
फिलहाल दोपहिया बाजार में क्रमवार स्थिति कुछ इस तरह है अप्रैल में हीरो मोटोकॉर्प 5.9 लाख यूनिट के साथ नंबर एक पर, 1.83 लाख यूनिट के साथ होंडा दूसरे नंबर पर, 1.61 लाख यूनिट के साथ बजाज तीसरे नंबर पर तथा 99 हजार 8सौ 90 यूनिट के साथ टीवीएस चौथे नंबर पर है। होंडा की ग्रोथ देखकर हीरो को भी अपनी रणनीति पर एक बार फिर से विचार करना पड़ेगा नहीं तो नंबर गेम में होंडा को आगे निकलने में अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
विज्ञापन
चार पहिया बाजार में जापानी कार कंपनी मारूति सुजुकी पहले से ही नंबर वन पर है तथा हुंडई दूसरे नंबर पर। इसलिए अगर दो पहिया बाजार पर होंडा कब्जा जमाने में सफल रही तो एक चीज तय है कि भारत पर जापानी ऑटोनिर्माता कंपनियों का बर्चस्व हो जाएगा।
विज्ञापन