फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   japanese are preferring car rental in japan, but not for traveling

जमकर कारें किराये पर ले रहे हैं जापानी, घूमने फिरने की जगह कर रहे हैं कसरत

Thu, 11 Jul 2019 09:43 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
japanese are preferring car rental in japan, but not for traveling
Car Rental Japan - फोटो : सांकेतिक

भारत में भले ही लोग कार रेंट पर लेने या शेयरिंग को लेकर कंफ्यूज हों, लेकिन बाहर के देशों में ये सर्विस काफी पापुलर है। वहीं जापान जैसे कम घनत्व की आबादी वाले देश में भी कार शेयरिंग सर्विस तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यहां लोगों की दिलचस्पी कार खरीदने में कम किराये पर लेने में ज्यादा है। वह भी ऐसे देश में जहां सुजुकी, टोयोटा और होंडा जैसी दिग्गज कार कंपनियां हैं।

विज्ञापन

560 रुपए में कार किराये पर

जापान में इऩ दिनों ये ट्रेंड है कि कार किराए पर लो और मनमर्जी से इस्तेमाल करो। वहीं किराया भी बेहद कम है। एक घंटे का करीब 8 डॉलर यानी 560 रुपए। खास बात यह है कि यहां जापानी किराये की कार का इस्तेमाल ट्रेवलिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने गैजेट्स को चार्ज करने में कर रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

देख रहे हैं मनपसंद फिल्में

सुन कर बेहद अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है। यहां जापानी कार को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं और इसमें लगे एसी और ऑडियो-वीडियो सिस्टम का फायदा उठाते हैं और जमकर गैजेट चार्ज करते हैं। वहीं वे कार में ही दोस्तों के साथ मीटिंग और गपशप करने के अलावा मनपसंद फिल्में भी देख रहे हैं। यहां तक कि अपनी नींद भी वे कार में ही पूरी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

पसंद है निजता

असल में आम जापानी को निजता पसंद है और जब इतनी सारी सुविधाएं बेहद कम कीमत कीमत पर मिल रही हों तो वे इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं कार शेयरिंग कंपनियों को भी इसका अंदाजा नहीं था। लेकिन कार रेंट पर देने वाली ऑरिक्स ऑटो कॉर्प ग्राहकों को ट्रैक कर रही थीं, उन्हें उनके इस रवैये के बारे में पता चला।
 

कार में ही मिल रहे हैं दोस्तों से

इसकी वजह जानने के लिए कंपनी ने अपने ढाई लाख से ज्यादा ग्राहकों का डेटा खंगाला, तब उन्हें पता चला कि लोग किराये पर ली कारों का उपयोग दूसरे उद्देश्यों के लिए कर रहे थे। एक ग्राहक ने बातचीत के दौरान बताया कि कार रेंटिंग की कम कीमतों के चलते वह दोस्तों से साइबर कैफे में मिलने के जगह कार में ही मिलना पसंद करता है।
 

कार में सीख रहे हैं अंग्रेजी

वहीं दोस्तों और रिश्तेदारों से वीडियो चैटिंग के जरिये गपशप भी हो जाती है। एक अन्य ग्राहक ने माना कि उसे भीड़भरे रेस्तरां में समय बिताने के बजाए कार में ही झपकी लेना और कुछ खाना ज्यादा पसंद करता है। वहीं कुछ टीवी देखने, हैलोवीन फेस्टिवल के लिए तैयार होने, गाना सीखने और अंग्रेजी में बातचीत करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कुछ कार में ही कसरत तक करना पसंद करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed