फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   japan lauched driverless car

ना ड्राइवर चलाएगा ना ही आप, फिर भी चलेगी यह कार

Wed, 29 Aug 2018 10:33 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
japan lauched driverless car
autonomous car
अब कहीं भी जाने के लिए आपको हर समय किसी ड्राईवर की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि दुनिया में पहली बार ड्राइवरलेस टैक्सी का संचालन टोक्यो में शुरू हो गया। जापान के रोबोट मेकर जेडएमपी और टैक्सी ऑपरेटिंग कंपनी हिनोमारु कोत्सु ने मिलकर यह 'रोबोकार मिनीवैन' सर्विस शुरू की है। शुरुआत में इसके लिए 5.3 किमी का रूट तय किया गया है। सफर के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाना होगा। 
विज्ञापन


एक तरफ का किराया 1500 येन (करीब 950 रुपए) तय किया गया है। सफर शुरू के लिए एप का इस्तेमाल करना होगा। एप से ही कार के दरवाजे खुलेंगे और पेमेंट भी होगा। जापान में 2020 में ओलिंपिक होने वाले हैं। इससे पहले कंपनी पूरी तरह कमर्शियल संचालन शुरू करना चाह रही है।पत्नी और बच्चे के साथ इस ड्राइवरलेस कार में सफर करने वाले पहले यात्री का कहना था कि यह बहुत ही आसानी से लेन बदलती है, पता ही नहीं चला कि मैं ऑटोनोमस टैक्सी में बैठा हूॅं। 
विज्ञापन


एपल ने भी कारों के लिए सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी तैयार की है। हाल में खबर आई थी कि एपल खुद के सेल्फ ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रही है। 

फिलहाल उबर की योजना अभी अधर में है। एरिजोना में टेस्टिंग के दौरान उबर की कार ने एक पैदल यात्री की जान ले ली थी। जिस कारण कंपनी को अभी टेक्नोलॉजी में सुधार करना है। डेमलर जर्मन कार निर्माता जर्मनी की ही ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग कंपनी बॉश के साथ मिलकर अमेरिका के कैलिफोर्निया में अगले साल यह सर्विस शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर दीदी चक्सिंग चीन की व्यस्ततम सड़कों पर सेल्फ ड्राइविंग कार टेस्ट कर रही है। चीन की बाइडू सॉफ्टबैंक की सहयोगी कंपनी के साथ 2019 से सुविधा देगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed