फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jaguar Land Rover starts delivery of Jaguar F-Pace SVR SUV in india know features price specifications

Jaguar F-Pace SVR: चार सेंकड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ती है यह दमदार एसयूवी, भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 04 Oct 2021 08:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 08:11 PM IST
सार

Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने नई F-Pace SVR (एफ-पेस एसवीआर) एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह एसयूवी अब पिछले मॉडलों की तुलना में ज्यादा तेज रफ्तार और अधिक फीचर्स से लैस हो गई है।

विज्ञापन
Jaguar Land Rover starts delivery of Jaguar F-Pace SVR SUV in india know features price specifications
Jaguar F-Pace SVR - फोटो : Jaguar Land Rover

विस्तार

Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने नई F-Pace SVR (एफ-पेस एसवीआर) एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह एसयूवी अब पिछले मॉडलों की तुलना में ज्यादा तेज रफ्तार और अधिक फीचर्स से लैस हो गई है। एफ-पेस एसवीआर को जगुआर की परफॉर्मेंस एसयूवी की रेंज में सबसे ऊपर रखा गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.51 करोड़ रुपये तय की गई है।
विज्ञापन


इंजन, पावर और स्पीड
नई जगुआर एफ-पेस एसवीआर एसयूवी में 5.0-लीटर वी8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 543 hp का पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ चार सेकेंड में पकड़ सकती है। 
विज्ञापन


जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, "भारत में एफ-पेस एसवीआर की एंट्री हमारे लिए एक रोमांचक पल है और हमें यकीन है कि ग्राहक इसके लुभावने और दमदार परफॉर्मेंस का पूरी तरह से आनंद लेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

एफ-पेस एसवीआर बेहतर पावरट्रेन और ब्रेक कूलिंग के लिए नए एपर्चर और वेंट के साथ पेश की जाती है। फ्रंट बंपर के डिजाइन को एक्स-शेप और ब्लेड जैसे एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है, जो लोअर साइड एयर वेंट्स और इंटेक को इंटरसेक्ट करते हैं। एयर फ्लो में सुधार के लिए लोअर इंटेक को बढ़ाया गया है। 

खास फीचर्स

जगुआर एफ-पेस एसवीआर में 'डबल जे' डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) सिग्नेचर के साथ स्लिम एलईडी क्वाड हेडलाइट्स भी मिलते हैं जो रोशनी को बढ़ाने के लिए वैकल्पिक पिक्सेल एलईडी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। एडाप्टिव ड्राइविंग बीम क्षमता के तहत अलग-अलग लाइट बीम पैटर्न सामने से आने वाली कारों में ड्राइवरों का ध्यान बिना विचलित किए हुए सुरक्षित ड्राइविंग में और सहायक होने का दावा करते हैं। 

एडवांस फीचर्स

एफ-पेस एसवीआर में ज्यादातर अपडेट्स केबिन के अंदर हैं। जिसमें 11.4 इंच का कर्व्ड-ग्लास एचडी टचस्क्रीन है जो तीन गुना तेज और पहले की तुलना में 48 प्रतिशत बड़ा है, एक ज्यादा परफॉर्मेंस केंद्रित ड्राइव सिलेक्टर, वैकल्पिक वायरलेस डिवाइस चार्जर और बेहतर कंसोल स्टोरेज शामिल हैं। 

अन्य हाइलाइट्स में PM2.5 फिल्टरेशन के साथ केबिन एयर आयनाइजेशन, सॉफ्टवेयर-ओवर-द-एयर (SOTA) क्षमता, 3D सराउंड कैमरा टेक्नोलॉजी जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed