{"_id":"5c0a27cfbdec2241742bdb25","slug":"jaguar-land-rover-sale-drop-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगुआर लैंड रोवर की दीवानगी खत्म, स्विफ्ट डिजायर का रहा जलवा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जगुआर लैंड रोवर की दीवानगी खत्म, स्विफ्ट डिजायर का रहा जलवा
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
jaguar land rover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की खुदरा बिक्री नवंबर में गिरकर 48,160 वाहन रही। यह पिछले साल इसी महीने की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। कंपनी ने कहा कि नवंबर महीने में चीन में उसकी बिक्री घटी है जबकि अन्य प्रमुख बाजारों में बिक्री में वृद्घि दर्ज की गयी है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि उसके जगुआर ब्रांड की खुदरा बिक्री 8.9 प्रतिशत बढ़कर 14,909 वाहन पर पहुंच गयी। हालांकि, लैंड रोवर की बिक्री घटकर 33,251 वाहन रही। यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर की तुलना में 14 प्रतिशत कम है। कंपनी ने कहा कि चीन में बिक्री एक साल पहले की अवधि की तुलना में 50.7 प्रतिशत तक की गिरी है।
विज्ञापन
वहीं मारुति सुजुकी इंडिया की लोकप्रिय कार ऑल्टो की बिक्री बी नवंबर में गिर गई है। ऑल्टो टॉप 3 मॉडल से फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। खास बात यह है कि ऑल्टो को कंपनी की ही कार स्विफ्ट डिजायर ने पछाड़ा है।
विज्ञापन