{"_id":"5c359b6abdec2256cc1bea58","slug":"jaguar-land-rover-announces-16-percent-increase-in-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaguar Land Rover ने दर्ज कराई सेल में 16 प्रतिशत की वृद्धि","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jaguar Land Rover ने दर्ज कराई सेल में 16 प्रतिशत की वृद्धि
Wed, 09 Jan 2019 12:27 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
JAGUAR LAND ROVER
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने साल के शुरू होने के साथ ही गाड़ियों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने 2018 में कुल 4 596 यूनिट सेल की। जबकि 2017 में यह बिक्री 3954 यूनिट थी। इसके हिसाब से कंपनी ने अपनी सेल में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन
भारत में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में वृद्धि लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, जैगुआर एफ-पेस, एक्सई और एक्सएफ जैसे मॉडलों द्वारा संचालित की गई है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा 2018 में ऑटो इंडस्ट्री ने कई तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है।
विज्ञापन
जिसमें बीमा लागत में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में तेजी ने बढ़ोतरी चुनौतीपूर्ण थी। हालांकि भारत में जैगुआर लैंड रोवर को काफी प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। बता दें, भारत में जैगुआर की एक्सई मॉडल की गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से शुरू है वहीं कंपनी के एक्सजे मॉडल की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन