{"_id":"5bd7dd5fbdec2269612aca4a","slug":"jaguar-f-pace-ingenium-petrol-launched-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaguar F-pace का पेट्रोल वेरियंट भारत में लांच, जानें क्या होगी खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jaguar F-pace का पेट्रोल वेरियंट भारत में लांच, जानें क्या होगी खासियत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
JAGUAR F-PACE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी बेहतरीन एसयूवी जैगुआर एफ-पेस को पेट्रोल इंजन के साथ लांच कर दिया है। हालांकि पेट्रोल इंजन सिर्फ जैगुआर के प्रेस्टीज वेरियंट में दिया जाएगा। जैगुआर एफ-पेस के पेट्रोल वेरियंट में 2-लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 247 बीएचपी की पावर और 365एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
एफ-पेस कार को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। जो कि चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है। कंपनी का दावा है कि इस नई कार को 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 7 सेकेंड का समय लगेगा। कार की टॉप स्पीड 217 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
जैगुआर एफ-पेस में ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर,360 डिग्री पार्किंग सेंसर,कैबिन एयर आयनिसेशन,लेन कीप डिस्टेन्स,पार्क असिस्ट, वाईफाई हॉटस्पॉट,एलईडी हेडलाइट्स,10.2 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। कंपनी ने इस नई जैगुआर एसयूवी एफ-पेस की कीमत 63.17 लाख रुपये रखी है।
विज्ञापन