फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Isuzu's D-MAX Regular Cab and D-MAX S-CAB commercial vehicles will be costlier by Rs 10000 from January 1

1 जनवरी से 10000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी Isuzu की ये दो कॉमर्शियल गाड़ियां

Fri, 25 Dec 2020 05:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Isuzu's D-MAX Regular Cab and D-MAX S-CAB commercial vehicles will be costlier by Rs 10000 from January 1
Isuzu D-Max V-Cross - फोटो : Twitter

नए साल में Isuzu Motors इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से अपनी कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को एक जनवरी 2021 से बढ़ाएगी। कंपनी की घोषणा के मुताबिक इन कॉमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।

विज्ञापन

अगर आप Isuzu की D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB कॉमर्शियल गाड़ियों को मौजूदा कीमतों में खरीदना चाहते हैं,, तो आपको 31 दिसंबर तक इन्हें खरीदारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Isuzu Motors के अलावा निसान इंडिया, एमजी मोटर, रेनो इंडिया, फोर्ड इंडिया, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, किया मोटर्स, ह्यूंदै, होंडा कार्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी जैसी कार कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमतों को एक जनवरी से बढ़ा रही हैं। हालांकि, इनमें से कई कार कंपनियों ने यह नहीं बताया कि उनके वाहनों में कितने रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed