फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Is Kinetic Luna coming back on the streets again like Bajaj Chetak?

क्या Bajaj Chetak की तरह फिर सड़कों पर वापस आ रही है Kinetic Luna?

Tue, 21 Jul 2020 06:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 21 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Is Kinetic Luna coming back on the streets again like Bajaj Chetak?
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

क्या दो दशक बाद वापस से भारत की सड़कों पर Kinetic Luna (काइनेटिक लूना) की वापसी होने जा रही है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे की दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी लूना ब्रांड को इलेक्ट्रिक अवतार में उतार सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन अटकलों पर किसी भी तरह की सहमति नहीं दी है। दरअसल काइनेटिक ग्रीन की सीईओ और संस्थापक सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने हाल ही में कंपनी के प्लान को साझा किया था जिसमें नई इलेक्ट्रिक साइकिल और ई-रिक्शा को लॉन्च करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो काइनेटिक ग्रीन जल्द Kinetic Luna को इलेक्ट्रिक अवतार में उतार सकती है। नई Luna में लिथियम ऑयन बैटरी के साथ 1 किलोवॉट का मोटर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक लूना एक बार फुल चार्ज करने पर 70 से 80 किलोमीटर का रेंज देगी।
विज्ञापन


नई लूना को लेकर ऑन-लाइन इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक पर कई दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो नई Kinetic Luna में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। इसके अलावा नई लूना देखने में बहुत हद तक पुरानी लूना जैसी होगी। इसमें नई LED DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स), यूएसबी चार्जिंग के साथ थंब स्टार्टर मिलेगा। Kinetic Luna के इलेक्ट्रिक मॉडल की ऑन रोड कीमत 50,000 रुपये से कम ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूना को 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में एक किफायती दोपहिया वाहन के रूप में भारतीय बाजार में उतारा गया था। 1980 के दशक के मध्य तक यह देश की एक लोकप्रिय दोपहिया वाहन बन चुकी थी। कंपनी ने इसे "चल मेरी लूना" के टैगलाइन के साथ प्रचारित किया। उस दौर में कई फिल्मों में लूना का इस्तेमाल किया गया। लेकिन 1990 के दशक तक, इसकी मांग घटने लगी और 2000 के दशक की शुरुआत में कंपनी ने इसका उत्पादन बंद कर दिया। माना जा रहा है बजाज चेतक की तरह यह भी इलेक्ट्रिक अवतार में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed