फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   IRDAI warns Do not buy motor insurance policy from this fake website, you will be victim of fraud fake insurance company names insurance regulatory and development authority of india

IRDAI की चेतावनी- इस फर्जी वेबसाइट से वाहन बीमा पॉलिसी ना खरीदें, हो जाएंगे धोखाधड़ी के शिकार

Sat, 13 Feb 2021 01:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 01:50 PM IST
सार

इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि जनता से बीमा उत्पादों से जुड़े संदिग्ध कॉल और काल्पनिक ऑफर से संबंधित कई शिकायतें मिलीं, IRDAI ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए और बीमाकर्ताओं को विशिष्ट दिशानिर्देश दिए, और जनता को सावधान करने के लिए एक बहुस्तरीय अभियान चलाया। 

विज्ञापन
IRDAI warns Do not buy motor insurance policy from this fake website, you will be victim of fraud fake insurance company names insurance regulatory and development authority of india
Online vehicle insurance

विस्तार

अगर आप ऑनलाइन बीमा पॉलिसी खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने एक नोटिस जारी कर जनता को डिजिटल नेशनल मोटर इंश्योरेंस नाम की फर्जी वेबसाइट से वाहन बीमा पॉलिसी खरीदने नहीं खरीदने के लिए आगाह किया है। IRDAI ने बताया है कि इस फर्जी वेबसाइट की ईमेल आईडी - digitalpolicyservices@gmail.com है। 
विज्ञापन

बीमा नियामक ने स्पष्ट किया कि डिजिटल नेशनल मोटर इंश्योरेंस मोटर बीमा पॉलिसियों की बिक्री कर रहा है, हालांकि इसे किसी भी प्रकार की बीमा पॉलिसियों को बेचने के लिए नियामक द्वारा लाइसेंस या इजाजत नहीं दी गई है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए और इस नकली मोटर बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे धोखाधड़ी का शिकार होने से बचना चाहिए। 

इस फर्जी वेबसाइट का होमपेज ऐसा दिखता है :

विज्ञापन
विज्ञापन

IRDAI ने बताया, "यह IRDAI के संज्ञान में लाया गया है कि "डिजिटल नेशनल मोटर बीमा" के नाम से एक इकाई जो #DNMI कंपनी लिमिटेड पोर्टल से संचालित है। जिसका कार्यालय, कृष्णा राजा पुरम, बीमा जानकारी भवन, देवासन्द्र, बैंगलोर - 560036 है और इसकी वेबसाइट का नाम https://dnmins.wixsite.com/dnmins और ईमेल आईडी digitalpolicyservices@gmail.com बीमा पॉलिसियों को बेच रही है, हालांकि यह इसे लाइसेंस या पंजीकरण नहीं दिया गया है या प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार की बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति नहीं दी गई है। 


 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "प्राधिकरण जनता को चेतावनी देती है कि मेसर्स डिजिटल राष्ट्रीय मोटर बीमा के साथ बीमा कारोबार से संबंधित कोई लेनदेन नहीं करें।" 

नियामक ने आगे कहा, "IRDAI जनता से आग्रह करती है कि वह सचेत रहें और उक्त इकाई द्वारा धोखाधड़ी के शिकार न हों।"
 

इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि जनता से बीमा उत्पादों से जुड़े संदिग्ध कॉल और काल्पनिक ऑफर से संबंधित कई शिकायतें मिलीं, IRDAI ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए और बीमाकर्ताओं को विशिष्ट दिशानिर्देश दिए, और जनता को सावधान करने के लिए एक बहुस्तरीय अभियान चलाया। बीमाकर्ताओं ने अपने प्रचार सामग्री में नीति-संबंधी विज्ञापनों के साथ-साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और टेलीविजन में विज्ञापनों में सावधानी बरतने की सलाह दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed