फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   insurance companies increase the accident cover from 1 lakh to 15 lakh(IRDA)

750 रुपये में अब 1 लाख के जगह मिलेगा 15 लाख का एक्सीडेंट कवर कार ,बाइक, स्कूटी सभी के लिए होगा मान्य

Thu, 27 Sep 2018 01:45 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
insurance companies increase the accident cover from 1 lakh to 15 lakh(IRDA)
car accident

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा)ने वाहन मालिकों के पर्सनल एक्सीडेंट कवर की रकम को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए तक कर दिया है। इसके साथ ही इरडा ने सभी वाहन इंश्योरेंश कंपनी को आदेश दिया है कि इसमें सभी तरह के वाहन मालिकों या ड्राइवर को शामिल किया जाए। यह फैसला इरडा ने अक्टूबर 2017 में आए मद्रास हाइकोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए किया है।    

विज्ञापन


 इस नई बीमा योजना के तहत वाहन मालिक/ड्राइवर और को-ड्राइवर समेत उन सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा जो इंश्योरेंस वाले वाहन में यात्रा कर रहें हो। यानि हादसे के वक्त उस वाहन में जो भी मौजूद होगा सभी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


 इरडा ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों को आदेश दिया है कि 750 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर इस एक्सीडेंट कवर के स्कीम में सभी तरह के वाहनों को शामिल किया जाए। गौरतलब हो,ये एक्सीडेंट कवर उस पॉलिसी का भाग है जिसमे अब हर कार मालिक के लिए  इंश्योरेंस खरीदना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पॉलिसी के तहत टू व्हीलर्स हो या फोर व्हीलर्स दोनो की ही इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव किये गये हैं 1 सितंबर से कार के लिए 3 साल का इंश्योरेंस लेना अनिवार्य हो गया है और वहींं कोई भी दुपहिया वाहन लेने के लिए अब 5 साल का इंश्योरेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

insurance companies increase the accident cover from 1 lakh to 15 lakh(IRDA)
car accident

कितने का होगा अब इंश्योरेंस
1500 सीसी इंजन वाली कार के लिए अब कम से कम 24,300 रुपये देने होंगे जो कि पहले 7,890 हुआ करते थे।वहीं 350 सीसी तक के दुपहिया वाहनों के लिए अब 13,024 रुपये तक देने होंगे जो पहले 2,323 थे।

क्या है कारण
तथ्यो की माने तो 84 फीसदी रोड़ दुर्घटनाओं के पीछे वजह ड्राईवर की गलती होती है। रिपोर्ट की मानें तो फोन पर बात करने से 4976 लोग हादसो का शिकार हुए जिनमें से 2,138 लोगो की मौत हो गयी। और 4,746 को गंभीर चोट आयी। देश में लगभग 18 करोड़ वाहन चलायें जाते हैं जिनमें से मात्र 6 करोड़ इंश्योरड होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed