फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Insurance claim Dismissed if you lost your car key

हमेशा संभाल कर रखें कार की दूसरी चाबी, वरना नहीं मिलेगा बीमा क्लेम, ये है वजह

Wed, 13 Nov 2019 01:07 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 13 Nov 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Insurance claim Dismissed if you lost your car key
Car keys - फोटो : Social Media

आज के दौर में हर कोई कार बीमा कर अपनी गाड़ी की सुरक्षा चाहता है। लेकिन कार चोरी होने पर बीमा कंपनी दोनों चाबियां मांगती है। अगर आपके पास चाबी नहीं है, तो आपका दावा खारिज हो सकता। बीमा विशेषज्ञों का मानना है जितना आसान बीमा कराना है, उतना ही मुश्किल क्लेम लेना है। बीमा कराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आपको बीमा आसानी से मिल सके। आइए जानते हैं कुछ शर्तें....

विज्ञापन

आखिर क्यों बीमा कंपनियां दो चाबी की करती है मांग

दोपहिया, कार या अन्य गाड़ी खरीदते समय कंपनियां अपने ग्राहक को दो चाबियां देती है। दो चाबी इसलिए देती है क्योंकि एक चाबी खो गई, तो दूसरी इस्तेमाल की जा सके। विशेषज्ञों का मानना है बीमा कंपनी फर्जी क्लेम से बचने के लिए ग्राहकों से दो चाबी की मांग करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपकी इस गलती पर नहीं मिलेगा बीमा

बीमा क्लेम की कई शर्तें होती हैं। आपकी गाड़ी अगर लापरवाही के कारण चोरी हुई है, तो आपको कंपनी बीमा नहीं देगी। गाड़ी की चाबी अंदर छोड़ने या दरवाजे को गलती से खुला छोड़ने पर भी कंपनियां बीमा क्लेम देने से मना करती हैं। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

गाड़ी की एक चाबी खो जाने से आपकी गाड़ी किसी भी वक्त चोरी हो सकती है। चोरी से बचने के लिए आप नया लॉक लगवा लें। अगर आपकी गाड़ी चोरी हो जाए, तो तुरंत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएं। उसके बाद ही आप बीमा क्लेम करें, जिसके बाद कंपनी आप से दूसरी चाबी की मांग नहीं करेगी। 

ये कदम आप पर पड़ सकता है भारी

अगर गाड़ी चोरी होने की स्थिति में आप नकली चाबी बनवा कर बीमा कंपनी को जमा कराते हैं, तो इससे भी मामला बिगड़ सकता है। साथ ही आपके ऊपर फर्जीवाड़े का भी मामला चलेगा। सजा के तौर पर आपको हर्जाना, जेल या दोनों हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed