हमेशा संभाल कर रखें कार की दूसरी चाबी, वरना नहीं मिलेगा बीमा क्लेम, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में हर कोई कार बीमा कर अपनी गाड़ी की सुरक्षा चाहता है। लेकिन कार चोरी होने पर बीमा कंपनी दोनों चाबियां मांगती है। अगर आपके पास चाबी नहीं है, तो आपका दावा खारिज हो सकता। बीमा विशेषज्ञों का मानना है जितना आसान बीमा कराना है, उतना ही मुश्किल क्लेम लेना है। बीमा कराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आपको बीमा आसानी से मिल सके। आइए जानते हैं कुछ शर्तें....
आखिर क्यों बीमा कंपनियां दो चाबी की करती है मांग
दोपहिया, कार या अन्य गाड़ी खरीदते समय कंपनियां अपने ग्राहक को दो चाबियां देती है। दो चाबी इसलिए देती है क्योंकि एक चाबी खो गई, तो दूसरी इस्तेमाल की जा सके। विशेषज्ञों का मानना है बीमा कंपनी फर्जी क्लेम से बचने के लिए ग्राहकों से दो चाबी की मांग करती है।
आपकी इस गलती पर नहीं मिलेगा बीमा
बीमा क्लेम की कई शर्तें होती हैं। आपकी गाड़ी अगर लापरवाही के कारण चोरी हुई है, तो आपको कंपनी बीमा नहीं देगी। गाड़ी की चाबी अंदर छोड़ने या दरवाजे को गलती से खुला छोड़ने पर भी कंपनियां बीमा क्लेम देने से मना करती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
गाड़ी की एक चाबी खो जाने से आपकी गाड़ी किसी भी वक्त चोरी हो सकती है। चोरी से बचने के लिए आप नया लॉक लगवा लें। अगर आपकी गाड़ी चोरी हो जाए, तो तुरंत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएं। उसके बाद ही आप बीमा क्लेम करें, जिसके बाद कंपनी आप से दूसरी चाबी की मांग नहीं करेगी।
ये कदम आप पर पड़ सकता है भारी
अगर गाड़ी चोरी होने की स्थिति में आप नकली चाबी बनवा कर बीमा कंपनी को जमा कराते हैं, तो इससे भी मामला बिगड़ सकता है। साथ ही आपके ऊपर फर्जीवाड़े का भी मामला चलेगा। सजा के तौर पर आपको हर्जाना, जेल या दोनों हो सकती है।