{"_id":"5bf25d8dbdec226d0679dc5e","slug":"indira-gandhi-s-special-luxury-cars-collection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास थी उस जमाने की लग्जरी कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास थी उस जमाने की लग्जरी कारें
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
indira gandhi
आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती है। 19 नवंबर 1919 को इलाहाबाद में जन्मी इंदिरा अकेली वह महिला थी, जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी अपने मजबूत इरादों के डंके बजवाए हैं। भारत की लौह महिला और प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उस समय में भी महंगी कारों की शौकिन थी। इंदिरा गांधी के पास कई बेहतरीन कारों का कलेक्शन था, आइए बताते हैं उस दौर कि कुछ कारों के बारे में जिनमें इंदिरा गांधी को अक्सर देखा जाता था।
विज्ञापन
Trending Videos
d
- फोटो : BBC
एंबेसडर
हिंदुस्तान कंपनी की यह कार उस समय में सिर्फ चुनिंदा लोगों के पास ही देखी जा सकती थी। इसे खरीदना और मेंटेन करना आसान काम नहीं था। कार को सबसे पहले 1958 में पेश किया गया था। जिसके बाद एंबेसडर के चाहने वालों की तादाद लगातार बढ़ी और इसी को देखते हुए इस कार का लगातार 55 साल तक प्रॉडक्शन किया गया। इस कार के नाम सबसे पहले भारत में बनने वाली कार का ताज था। कार के कुल पांच वेरियंट भारत में बनाए गए। जिनमें आखिरी वेरियंट नोवा था।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
मारुति सुजुकी 800
मारुति की यह कर आज भी देश में काफी पसंद की जाती है। इस कार में 796 सीसी का 2 सिलेंडर वाला इंजन था जो कि 37 बीएचपी की पावर और 59 एनएम का टार्क जनेरेट करता है कार को 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया था।एंबेसडर कार की तरह यह कार भी उस जमानें की बेहतरीन कारों में से एक हुआ करती थी।