{"_id":"5a1294b44f1c1bc9678bcd0d","slug":"indian-oil-corporation-and-ola-launched-india-first-electric-vehicle-charging-station-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन हुआ लॉन्च, इस शहर से हुई शुरुआत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन हुआ लॉन्च, इस शहर से हुई शुरुआत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
electric car charging stations (सांकेतिक)
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) ने देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। पहला चार्जिंग स्टेशन नागपुर शहर में स्थापित किया गया है। इंडियन ऑयल ने कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला के साथ मिलकर अपने ही पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा शुरू की है। इस तरह नागपुर देश का पहला शहर बन गया है जहां इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल को शुरू किया गया है।
पढ़ें: टेस्ला ने लॉन्च किया ऐसा इलेक्ट्रिक ट्रक, आधे घंटे की चार्जिंग में चलेगा 400 किमी.
इस मौके पर बोलते हुए इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक मुरली श्रीनिवासन ने कहा कि भारत के प्रमुख ऑयल रिफाइनर और मार्केटर के लिहाज इंडियन ऑयल अपने मुख्य व्यवसाय के हिस्से के रूप में पारिस्थितिक स्थिरता को बढ़ावा देने के विचार का समर्थन करता है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार के थिंक टैंक माने जाने वाले नीति आयोग की और से कुछ दिन पहले ही दिल्ली में 135 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो दिल्ली की 55 जगहों पर ये चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव का मसौदा आईटी सॉल्यूशन कंपनी AC2SG ने नीति आयोग के साथ मिलकर तैयार किया है।