फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Indian national cricket team fast bowler Navdeep Saini Harley Davidson bike stunt video goes viral

नवदीप सैनी हुए शर्टलेस: Harley-Davidson पर धूल उड़ाते हुए किया स्टंट, देखें वायरल वीडियो

Mon, 31 May 2021 01:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 May 2021 01:39 PM IST
सार

नवदीप सैनी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उनका यह वीडियो बहुत ही कम समय में वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Indian national cricket team fast bowler Navdeep Saini Harley Davidson bike stunt video goes viral
Navdeep Saini Harley Davidson bike - फोटो : Twitter/@navdeepsaini96

विस्तार

इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी एक बार फिर सुर्खियां में हैं। लेकिन इस बार क्रिकेट के लिए नहीं बल्कि अपनी हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल से अपने स्टंट को लेकर चर्चा में हैं। 28 वर्षीय पेसर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह अपने हार्ले-डेविडसन बाइक को शो-ऑफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

नवदीप ने वीडियो के साथ ये लिखा

नवदीप ने सोशल मीडिया ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो के साथ लिखा है, "डर को महसूस करने के लिए मेरी बाइक पर मेरे साथ चलो।" नवदीन ने अपने पोस्ट में मोटरसाइकिल ब्रांड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो बहुत ही कम समय में वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 1,500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और इसे 3.70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर नवदीप के कई फैंस ने कमेंट किए हैं। कुछ ने बताया कि मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से से धूल उड़ रही है, जबकि कुछ ने वीडियो पर नकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा भी फैन

नवदीप सैनी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उनके साहस के लिए क्रिकेट जगत ने उनकी सराहना की, क्योंकि सैनी ने जनवरी में ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल होने के बावजूद गाबा में गेंदबाजी करने से पीछे नहीं हटे। 

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में नवदीप सैनी के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सैनी को पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑल-न्यू महिंद्रा थार एसयूवी गिफ्ट करने का एलान किया था। 

धोनी को भी पसंद है ये बाइक

हार्ले-डेविडसन प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार है। कई सेलिब्रिटी इस ब्रांड की मोटरसाइकिलों के प्रशंसक रहे हैं। क्रिकेटर्स भी इन हस्तियों में शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनमें से एक हैं जो मोटरसाइकिल के अपने जुनून और प्रीमियम बाइक के बड़े कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलें धोनी को भी पसंदीदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed