फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   indian motorcycle will launch indian chieftain elite on 12th august

इंडियन मोटरसाइकल लेकर आई यह धांसू बाइक, बस दो दिन बाद होगी भारत में लांच

Fri, 10 Aug 2018 02:52 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
indian motorcycle will launch  indian chieftain elite on 12th august

इंडियन चीफटेन एलीट मोटरसाइकल की लांचिंग डेट के साथ बाइको के शौकिन का इंतजार भी खत्म हो गया है। इंडियन मोटरसाइकल्स कंपनी इंडियन चीफटेन एलीट मोटरसाइकल को अब भारत में लांचिंग करने की तैयारी में है। भारत में इस बाइक को 12 अगस्त को लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


यह एक टुअरिंग मोटरसाइकल होगी और इसमें Thunderstroke 111 V-twin इंजन दिया जाएगा। 1,811सीसी यूनिट वाला यह इंजन महज 3,000 आरपीएम पर ही 161.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन


फिलहाल इंडियन मोटरसाइकल ने अभी इस मोटरसाइकल का पावर आउटपुट तो नहीं बताया है लेकिन ऐसी उम्म्मीद है कि यह 100 बीएचपी का पावर जेनरेट कर सकती है। चीफटेन एलीट मोटरसाइकल की ग्लोबल मार्केट के लिए केवल 350 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, जिसके हर मॉडल में कुछ अलग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह मोटरसाइकल इसलिए भी यूनीक होगी क्योंकि सभी में अलग कस्टम पेंटिंग होगी। बताया गया है कि हर मोटरसाइकल को पेंट करने में 25 घंटे का वक्त लगा है।

इंडियन चीफटेन एलीट मोटरसाइकल फीचर के लिहाज से रिच बाइक होगी। इसमें अजस्ट होने वाला पैसेंजर फ्लोरबोर्ड होगा जो कि ऐल्युमिनियम बिलेट से बना होगा। इसमें क्रूज कंट्रोल, फ्लेअर पावर विंडशील्ड, कीलेस एंट्री, रिमोट लॉकिंग सैडलबैग्स, लेदर सीटें और हाइवे बार होगा।


मोटरसाइकल में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा। 200 वॉट आॅडियो सिस्टम से लैस इस मोटरसाइकल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और यूएसबी पोर्ट की सुविधा भी इस मोटरसाइकल में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed