फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Indian Government NBCC Limited announced to install 150 electric car charging stations

इलेक्ट्रिक कार वालों को अब नहीं रहेगा बैटरी खत्म होने का डर, कुछ ऐसा करने जा रही सरकार

Wed, 25 Oct 2017 11:23 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 25 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Indian Government NBCC Limited announced to install 150 electric car charging stations
electric car (सांकेतिक तस्वीर)
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को सबसे बड़ी परेशानी तब आती है जब रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए और चार्जिंग का कोई जरिया ना हो। भारतीय सरकार लोगों की इस समस्या को खत्म करने जा रही है। NBCC लिमिटेड (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड) ने घोषणा की है कि अगले एक से डेढ़ साल के समय में देशभर में 150 बिलकुल नए इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।  
विज्ञापन

यहां खुला पहला चार्जिंग स्टेशन

Indian Government NBCC Limited announced to install 150 electric car charging stations
electric car charging stations (सांकेतिक)
इन चार्जिंग स्टेशनों को फिनिश सरकार के अंतर्गत आने वाली फिनलैंड की कंपनी Fortum के साथ मिलकर स्थापित किया जाएगा।  पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में पहला इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में स्थापित कर दिया गया है। 

पढ़ें: अब और सुरक्षित बनेंगी गाड़ियां, सनरूफ के लिए दुनिया का पहला एयरबैग सिस्टम लाई Hyundai

बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चेतावनी दी थी कि जो कंपनियां स्वच्छ ईंधन वाले वाहन नहीं बनाएंगी उन्हें उत्पादन की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कि साल 2030 तक भारत के सभी नए वाहनों को 100 फीसद इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा।

बता दें कि NBCC लिमिटेड भारतीय सरकार के अंतर्गत आती है जो स्टोक मार्केट में भी लिस्टेड है। यह रियल एस्टेट और परियोजना प्रबंधन कंपनी है, जिसने देशभर में सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों की जमीन का पुनर्विकास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed