फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Indian Government Ban all crash guards or bull-bars on cars and SUV

अब कारों और एसयूवी में नहीं लगा पाएंगे बुल गार्ड, सरकार ने इस वजह से किया बैन

Tue, 19 Dec 2017 04:10 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Indian Government Ban all crash guards or bull-bars on cars and SUV
car crash guards
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्यों के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को पत्र लिखकर कारों और एसयूवी में क्रैश गार्ड बैन करने के निर्देश जारी किए हैं। क्रैश गार्ड को आमतौर पर बुल गार्ड के नाम से जाना जाता है। मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर वाहन में अवैध रूप से क्रैश गार्ड लगा मिला तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 52 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: Hyundai Verna Review: 'इंडियन कार ऑफ द ईयर' को खरीदने से पहले पढ़ लीजिए रिव्यू
विज्ञापन


अधिकतर कार चालक अपनी गाड़ी में यह सोचकर क्रैश गार्ड लगवाते हैं कि इससे दुर्घटना के समय वाहन में कम नुकसान होगा। यह सीधे वाहन के फ्रेम से जोड़ा जाता है, इसलिए एक्सिडेंट होने पर कार को भी काफी नुकसान होता है। इसके अलावा वाहन में बैठे लोगों को भी ज्यादा चोट आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ये भी हैं नुकसान

Indian Government Ban all crash guards or bull-bars on cars and SUV
car crash guards
1. टक्कर होने पर यह एयरबैग्स को खुलने से रोकता है। 
2. आजकल जो कारें बनाई जा रही हैं वह पदल यात्रियों की सेफ्टी को भी ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। ताकी टक्कर होने पर सामने वाले को कम चोट आएं। हालांकि बुल गार्ड होने पर सामने वाले की मौत भी हो सकती है। 
3. बुल गार्ड स्टील का बना होता है इसलिए यह वाहन का वजन भी बढ़ा देता है। इससे कार की परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ता है और माइलेज भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed