{"_id":"5e43a8ed8ebc3ee61214102d","slug":"indian-automobile-industry-slowdown-reasons-fitch-solutions-coronavirus-auto-parts-supply-chain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2020 में घरेलू ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का उत्पादन 8.3 फीसदी गिरने का अनुमान: Fitch Solutions","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 में घरेलू ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का उत्पादन 8.3 फीसदी गिरने का अनुमान: Fitch Solutions
Wed, 12 Feb 2020 12:57 PM IST
अमर शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक एजेंसी Fitch Solutions (फिच सॉल्यूशंस) ने चीन में Coronavirus (कोरोना वायरस) के फैले संक्रमण की वजह से साल 2020 में घरेलू वाहन उत्पादन 8.3 फीसदी तक कम हो जाने की आशंका जताई है। Fitch Solutions ने बुधवार को यह अनुमान व्यक्त किया। चीन में Coronavirus के संक्रमण के फैलने के कारण वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन रोक दिया है।
विज्ञापन
क्या है Fitch Solutions
वैश्विक रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings के लिए Fitch Solutions ही सारे आंकड़े जुटाती है और उसका विश्लेषण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में तेजी से फैल सकता है Coronavirus
फिच ने कहा कि यदि भारत में भी वायरस का संक्रमण फैला तो यहां भी इस तरह की नीतियां अपनाई जा सकती हैं। उसने कहा कि भारत की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रणाली की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत में वायरस का संक्रमण फैलने की रफ्तार चीन की तुलना में अधिक होगी और घरेलू वाहन उद्योग पर अधिक व्यापक असर देखने को मिलेगा।कम उत्पादन का यह है कारण
फिच ने कहा कि चीन भारतीय वाहन उद्योग के लिए कल-पुर्जों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में चीन में तैयार कल-पुर्जों की कमी होने से भारतीय वाहन उद्योग को उत्पादन की गति कम करने या बंद करने को बाध्य होना पड़ सकता है।उन्होंने कहा ‘‘इन कारणों से हम 2020 में घरेलू वाहन विनिर्माण में 8.3 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान करते हैं। वर्ष 2019 में इसमें 13.2 प्रतिशत की गिरावट रही थी।’’