फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   India-based Automation Company PAPL has launched EVTRIC Motors a new venture in electric vehicle space

EVTRIC Motors: भारत में लॉन्च हुई ईवीट्रिक मोटर्स, इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर से लेकर थ्री-व्हीलर तक बनाएगी

Fri, 02 Jul 2021 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 01:24 PM IST
सार

'मेक इन इंडिया' पर जोर देते हुए इस 100 फीसदी भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोटिव निर्माण उद्यम को लॉन्च किया गया है। ईवीट्रिक मोटर्स ने चरणबद्ध तरीके से लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
India-based Automation Company PAPL has launched EVTRIC Motors a new venture in electric vehicle space
EVTRIC Motors Logo - फोटो : EVTRIC Motors

विस्तार

भारतीय ऑटोमेशन कंपनी PAPL (पीएपीएल) ने EVTRIC Motors (ईवीट्रिक मोटर्स) को लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक वाहन जगत में शुरू किया गया यह एक नया वेंचर है, जो भारतीय ग्राहकों की इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। पीएपीएल, लाइन ऑटोमेशन उपकरण, कन्वेयर्स, रोबोट्स, मेकेनिकल/कंट्रोल डिजाइन, एवं सिम्यूलेशन के शुरुआती निर्माताओं में से एक है।
विज्ञापन


'मेक इन इंडिया' पर जोर देते हुए इस 100 फीसदी भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोटिव निर्माण उद्यम को लॉन्च किया गया है। ईवीट्रिक मोटर्स ने चरणबद्ध तरीके से लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर, साइकिल, इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर सहित ईवी उत्पादों की बेहतरीन रेंज उपलब्ध करने की दिशा में काम करेगी। 
विज्ञापन

 
मौजूदा समय में जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में कई कंपनियों ने एंट्री की है, स्थानीयकरण का स्तर अभी भी कम है। ई-मोबिलिटी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए, भारतीय निर्माताओं को इस क्षेत्र में कदम रखना होगा। ईवीट्रिक ने भारतीय ग्राहकों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से जानने और उसके अनुरूप डिजाइन करने के लिए, इन-हाउस शोध एवं विकास दल गठित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India-based Automation Company PAPL has launched EVTRIC Motors a new venture in electric vehicle space
EVTRIC Motors Manufacturing Unit - फोटो : EVTRIC Motors
ब्रांड के लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ईवीट्रिक के प्रबंध निदेशक और संस्थापक, मनोज पाटिल ने कहा, "भारत में ईवी को अपनाने और इसके स्थानीयकरण दोनों ही दृष्टि से इसे प्रोत्साहन देने की दिशा में सरकार लरगातार काम कर रही है। हालांकि, इसके प्रयोग में तेजी लाने के लिए अनुभव और बुनियादी ढांचे की सख्त जरूरत है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में ऑटोमेशन एवं मैन्युफैक्चरिंग में अपने दशक भर के अनुभव के साथ पीएपीएल काफी हद तक योगदान दे सकता है। ईवीट्रिक में हमारा लक्ष्य भारतीय ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराना और ई-मोबिलिटी विजन में योगदान के लिए स्थानीयकरण को बढ़ावा देना है।'' 
 
ब्रांड ने चाकन-पुणे में अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया है और गुणवत्ता एवं समय दक्षता बनाए रखने के लिए हाई-एंड ऑटोमेशन प्रक्रियाओं को लागू किया है। इस प्लांट में हर साल 1.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन की क्षमता है। ईवीट्रिक ने पहले ही डीलरों को जोड़ना शुरू कर दिया है और अपनी शुरुआती विस्तार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के आखिर तक महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ईवीट्रिक के बारे में
ईवीट्रिक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, मनोज पाटिल द्वारा 2020 में स्थापित, ईवीट्रिक स्टार्टअप ईवी ऑटोमोटिव ब्रांड्स में से एक है, जिसका हेड ऑफिर पुणे में है। इसे पीएपीएल द्वारा लॉन्च किया गया है, जो एक भारतीय ऑटोमेशन कंपनी है जो विभिन्न टर्नकी ऑटोमेशन परियोजनाओं के निर्माण और एकीकरण के व्यवसाय में शामिल है। ईवीट्रिक मोटर्स का नेतृत्व और प्रबंधन अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जाता है, जिनके पास ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों की भागीदारी है। कंपनी फेम 2 की मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन है। यह "मेक इन इंडिया" पर ध्यान केंद्रित करने वाली 100 फीसदी भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोटिव निर्माण कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed