{"_id":"5f7722d28ebc3e5be50e82f9","slug":"in-september-2020-tata-motors-sold-37-percent-more-vehicles-in-the-indian-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की धमाकेदार वापसी, सितंबर महीने में 37% ज्यादा बिकी गाड़ियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की धमाकेदार वापसी, सितंबर महीने में 37% ज्यादा बिकी गाड़ियां
Fri, 02 Oct 2020 06:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस महीने कंपनी की भारतीय बाजार में बिक्री बढ़ी है। कोरोना के झटके से उरब रही कंपनी के लगभग सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में देश की दिग्गज कार निर्माता ने सितंबर 2020 में कुल 44,444 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 32,376 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 37 फीसदी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 163 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है। सितंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 21,199 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के कुल 8097 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी।
वित्तवर्ष 2021 की दूसरी तीमारी में कंपनी के कुल 54,794 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, वित्तवर्ष 2020 की दूसरी तीमारी में कंपनी के कुल 25,898 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान पैसेंजर वाहनों की बिक्री 112 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सितंबर 2019 में टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों के कुल 23,245 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के कॉमर्शियल वाहनों के कुल 24,279 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस सितंबर महीने में कंपनी के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में 4.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, एक्सपोर्ट की बात करें तो सितंबर 2019 में टाटा मोटर्स ने अपने 1665 कॉमर्शियल वाहनों को भारत के बाहर निर्यात किया था। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 3800 कॉमर्शियल वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कॉमर्शियल वाहनों के निर्यात में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।