फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   in global ncap crash test made in india maruti suzuki ignis gets 3 star safety rating in africa

ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग में Maruti Suzuki Ignis को मिले 3 स्टार, देखें वीडियो

Wed, 29 May 2019 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 May 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
in global ncap crash test made in india maruti suzuki ignis gets 3 star safety rating in africa
Maruti suzuki Ignis Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP

भारत में निर्मित हो रही मारुति सुजुकी इग्निस को अफ्रिका में निर्यात किया जाता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इग्निस को 3 स्टार रेटिंग मिली है। इग्निस को ये रेटिंग 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किए गए फ्रंट क्रैश टेस्ट में मिली है। वहीं इग्निस के स्ट्रक्चर को भी अनस्टेबल बताया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर की छाती के सुरक्षा के लिहाज से इग्निस कमजोर साबित हुई है। वहीं ड्राइवर और पैंसेजर के सिर और गर्दन की सुरक्षा को अच्छा बताया गया है। वहीं पैसेंजर की छाती की सुरक्षा  के लिए पर्याप्त बताया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि ड्राइवर के घुटनों की पर्याप्त सुरक्षा नहीं है और गंभीर चोट लगने का खतरा है। वहीं पैसेंजर के घुटनों की सुरक्षा पर्याप्त है। साथ ही, इग्निस का ड्राइवर साइड का सीट बेल्ट रिमांइडर ग्लोबल NCAP के मुताबिक नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें रिपोर्टः

इग्निस को अडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 17.00 में से 9.99 रेटिंग मिली है वहीं चाइल्ड सेफ्टी को लेकर 49.00 में से 8.00 अंक मिले हैं। टेस्ट की गई इग्निस 2019 मॉडल की राइट हैंड साइड ड्राइव वाली थी और उसका क्रैश टेस्ट वजन 1,092 किग्रा था, जबकि कर्ब वेट 860 किग्रा था। कर्ब वेट और क्रैश टेस्टट के वजन में अंतर डमी और इक्विमेंट्स के चलते आया है।

इग्निस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। इग्निस में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी मिलता है। भारत में इग्निस की एक्स-शोरूम कीमत 4.87 लाख से लेकर 7.22 लाख रुपये है।   

यहां देखें वीडियोः

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed