{"_id":"5f9cf4218ebc3e9c0031de92","slug":"in-bhagalpur-a-man-made-a-mahindra-scorpio-tank-on-the-roof-of-his-house-watch-viral-and-funny-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर खड़ी की Scorpio, तो किसी ने खड़ा किया हवाई जहाज, देखें वायरल तस्वीरें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
घर की छत पर खड़ी की Scorpio, तो किसी ने खड़ा किया हवाई जहाज, देखें वायरल तस्वीरें
Sat, 31 Oct 2020 11:58 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
अजीबो गरीब वायरल तस्वीरें
- फोटो : Amar Ujala
कार की दीवानगी किस हद तक जा सकती है इसका एक उदाहरण बिहार में देखने को मिला। दरअसल यहां भागलपुर के रहने वाले इन्तसर आलम ने अपने घर की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो की टंकी बना डाली। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो की शक्ल वाली इस टंकी को बनवाने में उन्होंने 2.5 लाख रुपये तक खर्च कर दिए।
आजीबो गरीब तस्वीर: हवाई जहाज मॉडल की टंकी
हवाई जहाज मॉडल की टंकी
- फोटो : Social Media
कीर्ति त्रिपाठी नाम की एक ट्विटर यूजर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां एक घर की छत पर हवाई जहाज मॉडल की टंकी बनवाई गई है। यह तस्वीर पंजाब की है।
आजीबो गरीब तस्वीर: ट्रैक्टर मॉडल
आजीबो गरीब तस्वीर: ट्रैक्टर मॉडल
- फोटो : Social Media
ट्विटर पर उजाला अरोरा नाम की एक ट्विटर यूजर ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां घर की छत पर ट्रैक्टर का मॉडल बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर पंजाब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीबो गरीब तस्वीर: हवाई जहाज मॉडल
- फोटो : Amar Ujala
ट्विटर पर उजाला अरोरा नाम की एक ट्विटर यूजर ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जहां घर की छत पर हावई जहाज का मॉडल बनाया गया है।
विज्ञापन
अजीबो गरीब तस्वीर: कूकर मॉडल
- फोटो : Social Media
भागलपुर के रहने वाले इन्तसर आलम की महिंद्रा स्कॉर्पियो की शक्ल वाली टंकी एक मात्र ऐसा उदाहरण नहीं है। बल्कि, अक्सर हम और आप ऐसी कई अलग-अलग और हैरान करने वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देखते हैं। इसी कड़ी में कीर्ति त्रिपाठी नाम की एक ट्विटर यूजर ने कई तस्वीरों को शेयर किया है, जहां लोगों ने अपने घरों की छतों पर अजीबो गरीब डिजाइन वाली टंकियां बनवाई हैं। इनमें कोई हवाई जहाज का मॉडल है, तो कहीं कूकर की शेप में टंकी बनवाई गई है। इसके अलावा एक छत पर तो बैलों की डिजाइन में टंकी बनवाई गई है।
Amazing😍😍...
— KIRTI (@Tripathikirti21) July 21, 2020
This happens only in India 🇮🇳...
Water Tanks of Punjab..... pic.twitter.com/hXQuAGLQ1h