{"_id":"5a755a524f1c1b9f268b7f52","slug":"in-auto-expo-2018-will-show-new-age-cars-environmentally-friendly-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो में दिखेंगी नए जमाने की कारें, पर्यावरण अनुकूल वाहनों पर रहेगा जोर ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो एक्सपो में दिखेंगी नए जमाने की कारें, पर्यावरण अनुकूल वाहनों पर रहेगा जोर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
auto expo 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन कंपनियां ऑटो एक्सपो-2014 और 2016 में प्रदर्शित कांसेप्ट कारों और बाइक-स्कूटी को इस बार के एक्सपो में पेश कर सकती हैं। इसमें इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारों के अलावा आधुनिकतम तकनीक पर आधारित बाइक-स्कूटी भी शामिल होंगी। शुक्रवार को यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफैक्चर्स (सियाम) के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार के एक्सपो में रेनॉ एलब, हुंडई कारलिनो एसयूवी समेत कई कारें प्रदर्शित की जा सकती हैं। अहम बात यह है कि इसमें रेनॉ की एलब एक लीटर पेट्रोल में 100 किमी का सफर तय कर सकती है। ऑटो एक्सपो में सियाम की ओर से पर्यावरण के अनुकूल वाहन बनाकर बाजार में लाने के लिए तीन व्हाइट पेपर प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए, हाईब्रिड वाहनों के लिए और अल्टरनेटिव फ्यूल (सीएनजी, एलपीजी आदि) से जुड़े पेपर शामिल होंगे। तीनों में आने वाले वर्षों में किस तरह के वाहनों के लिए क्या योजना अमल में लाई जा रही है इसकी विस्तृत जानकारी होगी।
विज्ञापन
2047 तक पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन
सियाम के डीजी ने बताया कि भारत सरकार ने जहां वर्ष 2030 तक 40 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों को देश में लागू कर पर्यावरण को कम नुकसान की नीति अपनाने के लिए कहा है। वहीं, सियाम 2020 में भारत स्टेज मानक-6 को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 2047 तक देशभर में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
5 वर्ष में दौड़ने लगेंगी 20 हजार इलेक्ट्रिक कारें
विष्णु माथुर ने बताया कि ईएसल की ओर से जारी किए गए टेंडर को महिंद्रा और टाटा कंपनी ने लिया है। दोनों कंपनियां दस-दस हजार इलेक्ट्रिक कार बना रही हैं। इसके अंतर्गत अगले पांच वर्षों में सरकारी गाड़ियों को यहां से बने वाहन बदला जाएगा। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है।