हुंडई कि पहली इलेक्ट्रिक कार कोना जल्द होगी लांच, कंपनी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को 2018 आॅटो एक्सपो में पेश किया था। जिसके बाद से ही इसके लांच होने के कयासे लगाये जा रहे थे। भारत में मारुति सुजुकी कि कारो के बाद हुंडई की कारे काफी लोकप्रिय हैं। ये दोनो कंपनियां अभी तक सिर्फ हाइब्रिड कारें ही मार्केट में बेच रही थी। लेकिन कोना कार हुंडई की यह कार पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। जो कि एक बार चार्ज करने पर 384 किमी तक का सफर तय करेगी।
हालांकि यह कार पूरी तरह से स्वदेशी नहीं होगी। इस कार के पार्ट को इंपोर्ट कर हुुडई के तमिलनाडू प्लांट से बेचा जाएगा। देश में ही असेंबल होकर बेचने के कारण कार की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होगी। कार में फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। जिसमें इसे 1 घंटे से भी कम में चार्ज किया जा सकेगा।
नार्मल चार्जिंग कि बात करें तो इसे पूरी तरह चार्ज होने में 6 घंटे तक का समय लगेगा। इस कार में 64 किलोवॉट की बैटरी मिलेगी जो कि 201 बीएचपी की पॉवर और 395 एनएम का टॉर्क जनेरेट करेगी।
कार को स्पीड के मामले से आंका जाए तो यह 167 किलोमीटर की रफ्तार को बड़ी आसानी से पकड़ेगी।
इस इलेक्ट्रिक कार के साथ साथ हुंडई भारतीय बाजार में और भी कई छोटी बडी कारों को लांच करेगी। जिनमें प्रमुख एक हैचबैक कार, एक कॉम्पेक्ट एसयूवी, और एक इलेक्ट्रिक कार होगी। भारत में आने वाले समय में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों को ही महत्व दिया जाएगा। सरकार ने भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह की मदद का ऐलान किया है। इस सेंगमेंट में आगे बढ़ने के लिए धीरे धीरे सभी कंपनियां अपनी तैयारी कर रहीं हैं।