फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai will launch soon electric car kona

हुंडई कि पहली इलेक्ट्रिक कार कोना जल्द होगी लांच, कंपनी ने किया खुलासा

Wed, 19 Sep 2018 03:33 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
hyundai will launch soon electric car kona
hyundai electric car kona

हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को 2018 आॅटो एक्सपो में पेश किया था। जिसके बाद से ही इसके लांच होने के कयासे लगाये जा रहे थे। भारत में मारुति सुजुकी कि कारो के बाद हुंडई की कारे काफी लोकप्रिय हैं। ये दोनो कंपनियां अभी तक सिर्फ हाइब्रिड कारें ही मार्केट में बेच रही थी। लेकिन कोना कार हुंडई की यह कार पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। जो कि एक बार चार्ज करने पर 384 किमी तक का सफर तय करेगी।  

विज्ञापन


हालांकि यह कार पूरी तरह से स्वदेशी नहीं होगी। इस कार के पार्ट को इंपोर्ट कर हुुडई के तमिलनाडू प्लांट से बेचा जाएगा। देश में ही असेंबल होकर बेचने के कारण कार की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होगी। कार में फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। जिसमें इसे 1 घंटे से भी कम में चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन


नार्मल चार्जिंग कि बात करें तो इसे पूरी तरह चार्ज होने में 6 घंटे तक का समय लगेगा। इस कार में 64 किलोवॉट की बैटरी मिलेगी जो कि 201 बीएचपी की पॉवर और 395 एनएम का टॉर्क जनेरेट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को स्पीड के मामले से आंका जाए तो यह 167 किलोमीटर की रफ्तार को बड़ी आसानी से पकड़ेगी।

hyundai will launch soon electric car kona
hyundai electric car kona

इस इलेक्ट्रिक कार के साथ साथ हुंडई भारतीय बाजार में और भी कई छोटी बडी कारों को लांच करेगी। जिनमें प्रमुख  एक हैचबैक कार, एक कॉम्पेक्ट एसयूवी, और एक इलेक्ट्रिक कार होगी। भारत में आने वाले समय में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों को ही महत्व दिया जाएगा। सरकार ने भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह की मदद का ऐलान किया है। इस सेंगमेंट में आगे बढ़ने के लिए धीरे धीरे सभी कंपनियां अपनी तैयारी कर रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed