Hyundai Venue की बुकिंग इस दिन होगी शुरू, खरीदने से पहले जानिये बड़ी बातें
हुंडई ने अभी हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue को भारत में पेश किया था। लोगों में भी इस कार को लेकर अच्छा-ख़ासा क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में इस कार को 21 मई को लांच करने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी Venue की ऑफिशियल बुकिंग 2 मई से शुरू करेगी। आइये इस कार के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं।
लुक्स और फीचर्स
नई Venue एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें कंपनी ने 69 प्रतिशत एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील (AHSS) + हाई स्ट्रैंथ स्टील (HSSI) का इस्तेमाल किया है। नई Venue देश में Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार होगी जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। और इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
इनसे होगा मुकाबला
Hyundai Venue का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी Vitara Brezza, टाटा Nexon, फोर्ड EcoSport और महिंद्रा XUV300 के साथ होगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंपनी नई Venue को किस कीमत में लांच करती है।