iMT गियरबॉक्स के साथ Hyundai Venue हुई लॉन्च, नए स्पोर्ट वेरिएंट में जानें क्या है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Motor India Ltd (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) ने इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Venue के स्पोर्ट ट्रिम में पेश किया है। यानी अब आपको नई क्लच-लेस मैनुअल ट्रांसमिशन तकनीक Venue के SX और SX(O) वेरिएंट्स में मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने अपनी Venue में 1.0 लीटर T-GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। इसका इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके SX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। वहीं, इसके SX(O) वेरिएंट की कीमत 11.08 लाख रुपये है।
भारतीय बाजार में Hyundai Venue का स्पोर्ट ट्रिम 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें SX, SX(O) और SX+ शामिल हैं। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.0 T-GDI इंजन दिया गया है। यह इंजन तीनों वेरिएंट्स और टॉप एंड वेरिएंट में आता है। इसका इंजन 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन से लैस है। इसका इंजन नए पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है।
ऑटोमैटिक कार जैसा अनुभव
ह्यूंदै की नई कार ऑटोमैटिक कार जैसी ही है, जिसमें केवल क्लच नहीं है। यानी इसमें आपको ब्रेक और एक्सीलेटर के पैडल्स मिलेंगे। लेकिन यह ऑटोमैटिक कार नहीं होगी। इस कार में आप नॉर्मल मैनुअल कार की तरह ही गियर बदल सकेंगे।
मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बीच की कड़ी है iMT
मैनुअल कार चलाने वाले लोगों को ऑटोमैटिक कार में गियर कंट्रोल को लेकर अक्सर शिकायत रहती है। उनका कहना है कि ऑटोमैटिक कार में गियर शिफ्ट करने पर उन्हें मैनुअल जैसा कंट्रोल नहीं मिलता। हालांकि, ऑटोमैटिक कार का अपना ही एक अलग अनुभव है, लेकिन गियर पर कंट्रोल के मामले में यह मैनुअल जैसा फील नहीं देती है। ऐसे में ह्यूंदै का नया ट्रांसमिशन इन दोनों के बीच की एक नई कड़ी है। सीधी भाषा में कहें तो आप अपने हिसाब से गियर को बदल सकेंगे लेकिन इस दौरान बार-बार क्लच दबाने के झंझट से आपको छुटकारा मिल जाएगा।