फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai starts Navratri Car Care Camp where customer will get Discounts on labour to interior cleaning to exterior beautification and much more

इस नवरात्रि Hyundai ने दिया ग्राहकों को खास तोहफा, कार सर्विस पर मिलेगा 20% का भारी डिस्काउंट

Wed, 14 Oct 2020 03:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 14 Oct 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Hyundai starts Navratri Car Care Camp where customer will get Discounts on labour to interior cleaning to exterior beautification and much more
Hyundai Navratri Car Care Camp - फोटो : Hyundai India

भारत में त्योहारों का सीजन दस्तक दे रहा है। ऐसे में लगभग सभी कार कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में अब ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) भी शामिल हो गई है। लेकिन कंपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट की जगह सर्विस और मेंटेनेंस पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

विज्ञापन


दरअसल ह्यूंदै की तरफ से 9 दिनों का नवरात्रि कार केयर कैंप शुरू किया गया है। यह कैंप 14 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक चलेगा, जहां ह्यूंदै के ग्राहकों को स्पेशल सर्विस दी जाएगी।

विज्ञापन

नवरात्रि कार केयर कैंप में ग्राहकों को मिलेंगी ये सेवाएं
 

  • 5 साल से ज्यादा की कार- पीरियॉडिक सर्विस और मरम्मत पर 15 फीसदी का मैकेनिकल लेबर डिस्काउंट 
  • 5 साल से कम की कार- पीरियॉडिक सर्विस और मरम्मत पर 5 फीसदी का मैकेनिकल लेबर डिस्काउंट 
  • आंतरिक सफाई पर 20 फीसदी की छूट
  • एक्सटीरियर सौंदर्यीकरण पर 20 फीसदी की छूट
  • जंग विरोधी (एंटी रस्ट) पर 20 फीसदी की छूट
  • बॉडी पेंट पर 20 फीसदी की छूट
  • व्हील बैलेंसिंग और व्हील अलाइंमेंट पर 10 फीसदी की छूट
  • फ्री 50-बिंदु की जांच
  • टायरों पर आकर्षक पेशकश


यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह कैंप चुनिंदा शहरों के लिए है। इसके अलावा इस कैंप की अवधि 14 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 2020 तक के लिए है।

Hyundai Verna E वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने बड़ी खामोशी से अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna के बेस वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे 9.02 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यानी Hyundai की Verna का अब बेस मॉडल S वेरिएंट की जगह E वेरिएंट है। 

नए Hyundai Verna E वेरिएंट में कई फीचर्स S ट्रिम्स जैसे ही हैं। हालांकि, इसमें आपको S ट्रिम जैसा 8-इंच का टचस्क्रीन नहीं मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नए वेरिएंट में आपको फ्रंट यूएसबी चार्जर और सनग्लास होल्डर भी नहीं मिलेगा।  

नए Hyundai Verna E वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 113 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed