फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai santro or Maruti celerio which should be your first choice

महज 4 लाख से भी कम की ये दो कारें लोगों को कर रही हैं सोचने पर मजबूर

Wed, 24 Oct 2018 12:09 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Hyundai santro or Maruti celerio which should be your first choice
Santro Vs Celerio
हैचबैक कार की चाहत रखने वालों के लिए देखा जाए तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि ज्यादा विकल्पों में से बेहतर चुनना मुश्किल काम हाता है। कई बार अपने लिए बेहतर चुनने की चाह में हम धोखाधड़ी का भी शिकार हो जाते हैं क्योंकि जितने लोगों से हम राय लेते हैं और उलझते जाते हैं। 
विज्ञापन


आपकी इन्ही उलझनों से हम आपको आज छुटकारा दिलाएंगे। दरअसल,बाजार में अगर हैचबैक कारों की बात की जाए तो लोगों की नजर हमेशा नई लांच हुई कार पर रहती है साथ ही संशय भी रहता है कि यह हमारी सोच पर खरी उतरेगी भी या नहीं। 
विज्ञापन


गौरतलब हो लगभग 20 साल पुरानी कार सैंट्रो ने बाजार में हाल ही में दस्तक दी है। जिसके बाद से इसकी लगातार बुकिंग भी जारी है। लेकिन इस कार की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कार सेलेरियो भी किसी से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं दोनों कारों की खासियत:
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Hyundai santro or Maruti celerio which should be your first choice
Hyundai santro

हुंडई की कार सैंट्रो को लगभग 20 साल बाद फिर से लांच कर दिया गया है। कार को पहली सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रामक बनाया गया है। सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट में उतारा गया है जिनमें डी लाइट, एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़,और एस्टा शामिल हैं। 

फीचर्स की बात करें तो, नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है,साथ ही इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम को मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स पर बनाया गया है। इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है।

हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

इस नई सैंट्रो की शुरूआती कीमत 3,89,900 लाख रुपए रखी गई है। जो कि इसके पेट्रोल वेरियंट डी लाइट की है। वहीं बात करें इसके एस्टा वेरियंट की तो इसकी कीमत 5,45,900 रुपये रखी गई है। कंपनी ने सैंट्रो के सीएनजी वेरियंट मैग्ना की कीमत 5,23,900 रुपये और इसके स्पोर्ट्ज़ वेरियंट की कीमत 5,84,900 रुपये रखी है।

Hyundai santro or Maruti celerio which should be your first choice
celerio limited edition

मारुति की कार सेलेरियो भी लंबे समय से बाजार में अपना अस्तित्व बनाए हुए है। कितनी भी नई पुरानी कार आ जाएं। इसे टक्कर तो सभी ने दी लेकिन कोई भी इस कार को हिला नहीं पाई। कुछ समय पहले कंपनी ने इस कार में मामूली बदलाव करके इसे नया लुक देने की कोशिश की थी।

इस कार में कंपनी ने 1.0-लीटर वाला तीन-सिलेंडर इंजन दिया है। जो कि 6000आरपीएम पर 68एचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। मारुति की इस कार की कीमत  4.20 लाख रुपये है। वहीं इसके माइलेज की बात करें तो यह कार  1 लीटर में 23 किमी का माइलेज आसानी से देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed