{"_id":"5bcecfbbbdec2269ac7ee2b9","slug":"hyundai-santro-officially-launch-in-india-know-the-features-and-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Santro 2018: हुंडई ने लांच की नई सैंट्रो कार, कीमत 3,89,900 रुपए से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Santro 2018: हुंडई ने लांच की नई सैंट्रो कार, कीमत 3,89,900 रुपए से शुरू
Tue, 23 Oct 2018 01:07 PM IST
Riya Kumari
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Riya Kumari
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro Car
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई की कार सैंट्रो को आज लगभग 20 साल बाद लांच कर दिया गया है। कार को पहली सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रामक और स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है। हुंडई की कार सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट में उतारा गया है जिनमें डी लाइट, एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़,और एस्टा शामिल हैं।
विज्ञापन
नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है,साथ ही इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम को मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स पर बनाया गया है। इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
इस नई सैंट्रो की शुरूआती कीमत 3,89,900 लाख रुपए रखी गई है। जो कि इसके पेट्रोल वेरियंट डी लाइट की है। वहीं बात करें इसके एस्टा वेरियंट की तो इसकी कीमत 5,45,900 रुपये रखी गई है। कंपनी ने सैंट्रो के सीएनजी वेरियंट मैग्ना की कीमत 5,23,900 रुपये और इसके स्पोर्ट्ज़ वेरियंट की कीमत 5,84,900 रुपये रखी है।