{"_id":"5cd3ad41bdec2207362d0c58","slug":"hyundai-santro-discount-upto-rs-31000-worth-of-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"31000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रही है Hyundai Santro, कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
31000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रही है Hyundai Santro, कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू
Thu, 09 May 2019 10:39 AM IST
Bani Kalra
ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 09 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
hyundai santro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में हुंडई की सेंट्रो काफी पॉपुलर कार है। एक बार फिर अपने नए अवतार में आने के बाद भी इस कार का क्रेज लोगों कम नहीं हुआ। कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरत का पूरा ध्यान रखते हुए इस कार पर कुछ खास ऑफर्स भी लेकआई है। हुंडई अपनी नई सेंट्रो पर फिलहाल 31 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कुल डिस्काउंट में 11,000 का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। सेंट्रो की दिल्ली में एक्स-शो रूप कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है। अप्रैल महीने हुंडई की गाड़ियों में आई बिक्री की वजह से कंपनी इस तरह से डिस्काउंट का सहारा ले रही है ताकि मई के इस महीने में बेहतर बिक्री के आंकड़े आ सके। आंकड़ों की माने तो इस साल मार्च में जहां सेंट्रो की 8,280 यूनिट्स बिकी थी वही अप्रैल के महीने में करीब 6,906 यूनिट्स ही बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन
इंजन की बात करें तो नई सैंट्रो में 1.1-लीटर का 4-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 99 Nm का पीक टॉर्क देता करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। साथ ही इस इंजन में 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का भी विकल्प होगा।
विज्ञापन
फीचर्स
इस कार में कई अच्छे फीचर्स की भरमार है जो डेली इस्तेमाल के लिए काफी फिट हैं। इसका कैबिन फ्रेशफील देता है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है । और यह Apple Car Play और Android Auto जैसे फीचर्स के साथ मिलता हैं। सेफ्टी के इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्यूल एयरबैग्स और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप भी इस समय नई सेंट्रो को खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्दी कीजिये क्योकिं यह डिस्काउंट सिर्फ इसी महीने तक ही लागू है।
विज्ञापन