फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Santro Anniversary Edition priced from Rs 5.17 lakh

Hyundai Santro का Anniversary Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sun, 20 Oct 2019 10:48 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 20 Oct 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro Anniversary Edition priced from Rs 5.17 lakh
Hyundai Santro Anniversary Edition - फोटो : Social

भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Santro के नए एनिवर्सरी एडिशन को लांच किया है। नए Anniversary Edition में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। जो कि इसे मौजूदा मॉडल से कुछ हद तक अलग बनाते हैं। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

कीमत और फीचर्स

नए Anniversary Edition मॉडल की कीमत 5.12 लाख रुपये है जबकि इसके ऑटोमेटिक वैरिएंट की कीमत 5.75 लाख रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं और दोनों ही कारें ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स में उपलब्ध है। Santro का Anniversary Edition इसके Sportz वेरिएंट पर बेस्ड है।  बाहर से ज्यादा इसके केबिन में ज्यादा बदलाव किये गये हैं। इसके ब्लैक इंटीरियर के साथ AC वेंट को ब्लू टच दिए है। इसके अलावा इसके गियर लीवर कंसोल पर भी ब्लू एक्सेंट टच दिया है। कार के बाहर बॉडी पर एनिवर्सरी एडिशन का बैज लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Anniversary Edition में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किये गये हैं लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार में वही 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 68bhp की पावर और 99Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा ये कार 5 स्पीड ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स में उपलब्ध है। इसके अलावा Santro में फैक्ट्री फिटेड CNG किट का भी ऑप्शन मिलता है जोकि इसके मैन्युअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ है।

विज्ञापन

डिस्काउंट

इस फेस्टिव सीजन पर Hyundai अपनी Santro पर 65,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा कार पर चार की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।  ये ऑफर्स सिर्फ सीमित समय के लिए हैं इसलिए अगर आप Santro को खरीदना चाहते हैं तो फिर जल्दी कीजिये। इस कार में पांच लोगों के बैठने की जगह दी है। लेकिन इसका 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन परफॉरमेंस के मामले में थोड़ा निराश करता है।

यहां हम बताना चाहते हैं कि Santro के Anniversary Edition की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी गई है, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed