फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai santro 2018 price will start from 3.87 lakhs, know about the more details of car

Hyundai santro की कीमत 4 लाख रुपये से भी कम, कंपनी ने किया ऐलान

Mon, 15 Oct 2018 11:24 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Hyundai santro 2018 price will start from 3.87 lakhs, know about the more details of car
Hyundai santro

लगभग बीस साल बाद हुंडई की कार सैंट्रो ने हाल ही में कमबैक किया। सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट में उतारा गया है जिनमें एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़, स्पोर्ट्ज़ (O) और एस्टा शामिल हैं। कार को पहली सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रमक और स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है। कार की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन


23 अक्टूबर को इस नई सैंट्रो को भारत में पूरी तरह से लांच कर दिया जाएगा। नई सैंट्रो को सीएनजी में भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार के सभी फीचर्स पहले ही बाहर आ गए थे। लेकिन अब इस कार की कीमतों से भी पर्दा उठ गया है। नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने इस कार के बेस वेरियंट डीलाइट की कीमत 3.87 लाख से रखी है। तो इसके टॉप वेरियंट एस्टा  की कीमत 5.29 लाख रुपए है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं। इसके साथ ही इस कार में कासकेडिंग ग्रिल, स्वेप्टबैक हेडलैंप, फॉग लैंप, के आस-पास काले कलर की प्लास्टिक क्लैडिंग और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के पीछे के हिस्से में नए डिजाइन की टेल लाइट क्ल्स्टर लगे हैं। नई सैंट्रो का देखकर आपको कुछ पुराना तो कुछ नये का अहसास होगा। हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।


नई सैंट्रो  कार में 1.1-लीटर का 4-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। साथ ही इस इंजन में 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का भी विकल्प होगा।  सैंट्रो में सीएनजी का विकल्प भी दिया जाएगा। हालांकि हुंडई की यह पहली ऐसी कार होगी जो कि एएमटी विकल्प में मौजूद होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed