फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai santa fe car will get a Finger print scanner like smart phones

स्मार्टफोन के बाद अब जमाना स्मार्टकार का !

Fri, 04 Jan 2019 10:46 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 04 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Hyundai santa fe car will get a Finger print scanner like smart phones
Fingerprint scanner in car

आज से करीब 12 साल पहले स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर की शुरूआत हुई। तब शायद कार में इस तकनीक के बारे में सोचना किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन  देर से ही सही आॅटो सेक्टर में इसकी शुरूआत तो हुई । जिस तरह से 'मिशन इंपॉसिबल 5' में  फिंगरप्रिंट स्कैनर से कार स्टार्ट हो जाती है ठीक उसी तरह अब हुंडई की कार भी होगी। 

विज्ञापन


हुंडई की कार Santa Fe एक ऐसी कार है जिसमें दरवाजे पर लगे सेंसर की मदद से कार अपने यूजर को पहचान लेगी। अगर यूजर का फिंगरप्रिंट मैच करता है तभी इस कार का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर के इग्निशन बटन को छूने के बाद ही कार का सिस्टम इसे चेक करके प्रमाणित करेगा। इसके बाद ड्राइवर इस कार को चला पाएगा। 

विज्ञापन

 

Hyundai santa fe car will get a Finger print scanner like smart phones
Fingerprint scanner in car

कार सिस्टम में मल्टीपल यूजर्स के फिंगरप्रिंट सेव किए जाने की सुविधा होगी । कार प्रत्येक ड्राईवर की एक अलग प्रोफाइल बनाती है। इसमें जब भी कोई यूजर बैठेगा तो इस तकनीक द्वारा ड्राइवर की प्रोफाइल के अनुसार उसकी सीट की पोजीशन, साइड मिरर, स्टीयरिंग व्हील की पोजीशन अपने आप सेट की जाएगी।

हुंडई की इस कार में सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं इसके सेंसर इतने स्मार्ट है कि फिंगरप्रिंट को तुरंत पहचान लेंगे और किसी भी तरह के फेक फिंगरप्रिंट को बेनकाब करने में समय नहीं लगाएंगे । फिलहाल, इंतजार है इसकी लांचिंग का। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed