भारत में आ रही है Hyundai की नई i20, जानें पहले से क्या होगा खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai ने अपनी नई जनरेशन वाली i20 को इस साल पहले ही ग्लोबली पेश कर दिया था, जिसके बाद से भारतीय बाजार में इसका काफी समय से इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे साल के मिड में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी लॉन्चिंग टल गई। ऐसे में माना जा रहा है कि ह्यूंदै इसे फेस्टिव सीजन के आस-पास भारत में लॉन्च कर सकती है। 2020 Hyundai i20 में भारतीय ग्राहकों को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। तो जानतें हैं कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई i20 में क्या होगा अलग और खास।
लुक
नई जनरेशन वाली i20 में कई कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें डायमंड पैटर्न मेश फिनिश के साथ बड़ा केसकेडिंग ग्रिल दिया जा सकता है। इसके अलावा शार्प लुक के लिए इलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ नए हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके अलावा आपको इसके इंटीरियर में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।
कैबिन
इसके कैबिन को पूरी तरह से री-डिजाइन किया गया है। यूरोपियन मॉडल वाली i20 में हॉरिजॉन्टल लाइन्स के साथ नया डैशबोर्ड, फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। हालांकि, भारतीय स्पेसिफिकेशन्स वाली i20 में कीमत को ध्यान रखते हुए बदलाव किए जा सकते हैं। नई i20 में डुअल टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर लेआउट देखने को मिल सकता है। वहीं, हाई-एंड ट्रिम के लिए ब्लैक थीम को रिजर्व किया जा सकता है।
फीचर्स
नई i20 में मौजूदा मॉडल जैसे ही 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस का 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, ब्लूलिंक टेलिमेटिक्स, स्मार्टसेंस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम के साथ नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे।
इंजन
नई जनरेशन वाली i20 कई पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है। वहीं, इसमें Grand i10 Nios का 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर वाला T-GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें Venue का 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल कर सकती है।