इस रणनीति से भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर पर धीरे-धीरे ‘कब्जा’ कर रही हैं कोरियाई और चीनी कार कंपनियां!
इस साल अप्रैल से लेकर नवंबर 2020 तक किआ ने 88610 गाड़ियों की बिक्री की है। वहीं अक्तूबर में कंपनी ने 21021 गाड़ियों की बिक्री की, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 21022 यूनिट्स का रहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बेहतर साबित हुआ है। गाड़ियों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा रफ्तार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में देखी जा रही है। लेकिन खास बात यह है कि इस सेगमेंट पर कोरियाई और चीनी कंपनी काबिज हैं। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अक्तूबर और नवंबर की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो मारुति और ह्यूंदै टॉप पर हैं, जबकि टाटा मोटर्स तीसरे, किआ मोटर्स चौथे नवंबर पर जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा पांचवे नंबर पर है। जबकि इसके बाद रेनो, होंडा, टोयोटा, एमजी मोटर और फोर्ड का कब्जा है।
किआ देश की टॉप-5 कंपनी में शामिल
लेकिन भारतीय ऑटो सेक्टर में किआ मोटर्स की एंट्री बेहद धमाकेदार रही है। किआ ने पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट में बड़ा उलटफेर किया है। अपनी पहली कार किओ सेल्टोस की लॉन्चिंग के कुछ महीनों बाद ही किआ मोटर्स देश की टॉप 5 गाड़ियों में शुमार हो गई। जनवरी 2020 में 15450 यूनिट्स की बिक्री के साथ किआ देश की चौथे नंबर की कार निर्माता कंपनी बन गई। वहीं फरवरी में 15644 यूनिट्स और मार्च में 8583 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी पीवी सेगमेंट में तीसरे पायदान पर पहुंच गई।
डेढ़ लाख से ज्यादा गाड़ियां बनाईं
इस साल अप्रैल से लेकर नवंबर 2020 तक किआ ने 88610 गाड़ियों की बिक्री की है। वहीं अक्तूबर में कंपनी ने 21021 गाड़ियों की बिक्री की, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 21022 यूनिट्स का रहा। वहीं किआ ने अपनी पहली गाड़ी की लॉन्चिंग अगस्त 2019 में की थी, तब से लेकर अभी तक कंपनी 174000 यूनिट्स बेच चुकी है। कंपनी ने पहले सेल्टोस के जरिए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर कब्जा किया, जिसका बाद उसने किआ सोनेट के जरिए मिड एसयूवी सेगमेंट पर कब्जा जमा लिया।
एमजी भी चली ह्यूंदै की राह
वहीं एमजी मोटर का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा। एमजी की रणनीति प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट पर पकड़ बनाए रखने की है। कंपनी अब अपने हलोल प्लाट की कैपेसिटी बढ़ाने में जुटी है, जिसकी सालाना क्षमता 80 से एक लाख यूनिट तक के उत्पादन की है। कंपनी 2022 तक इस लक्ष्य तक पहुंचने की तैयारी कर रही है और इसके लिए उसने जरूरी निवेश भी किया है। एमजी मोटर ने अप्रैल से नवंबर 2020 तक 18,128 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी का फोकस स्टाइल और फीचर्स के साथ टेक्नोलॉजी पर है। यही रणनीति ह्यूंदै ने भी इस्तेमाल की थी, जिसका फायदा किओ को भी मिल रहा है। किआ की दोनों बेस्ट सेलिंग गाड़ियां किओ सेल्टोस और सोनेट ह्यूंदै की क्रेटा और वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं।