फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Motor to help with Rs 20 crore Covid-19 relief package and help set up oxygen plants in hospitals

ह्यूंदै ने बढ़ाया मदद का हाथ: अस्पतालों में लगाएगी ऑक्सीजन प्लांट, देगी 20 करोड़ रुपये का राहत पैकेज

Wed, 28 Apr 2021 06:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 06:35 PM IST
सार

ह्यूंदै ने कहा कि राहत कार्यों को विशेष रूप से मौजूदा संकट की जरूरतों को ध्यान में रखकर और उसे दूर करने के लिए तैयार किया गया है। और इसका उद्देश्य भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में लोगों और बुनियादी ढांचे की मदद करना है।
 

विज्ञापन
Hyundai Motor to help with Rs 20 crore Covid-19 relief package and help set up oxygen plants in hospitals
ह्यूंदै मोटर इंडिया - फोटो : Hyundai Motor India

विस्तार

ऐसे समय में जब भारत कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है, भारतीय ऑटो उद्योग ने संकट की इस घड़ी में मदद और राहत पैकेज देने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ने घोषणा की है वह कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में 20 करोड़ रुपये दान करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी चैरिटी संस्था ह्यू्ंदै मोटर इंडिया फाउंडेशन (HMIF) के जरिए 20 करोड़ रुपये के कोविड-19 राहत पैकेज के साथ मदद करेगी। इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे कुछ सबसे प्रभावित राज्यों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन

इससे पहले Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भी घोषणा की है कि वह संकट के इस समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करने के लिए हरियाणा में अपने प्लांट को बंद कर देगी। 

यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी बंद करेगी अपने प्लांट: मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के लिए किया बड़ा फैसला

ह्यूंदै ने यह भी कहा है कि वह अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर अस्पतालों में ऑक्सीजन पैदा करने वाले प्लांट बनाने में मदद करेगी। इसका उद्देश्य गंभीर रोगियों और अस्पतालों को ऑक्सीजन की जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। इसके अलावा, फाउंडेशन मेडिकेयर सुविधाओं की स्थापना में भी सहायता करेगा और विभिन्न अस्पतालों में सहायक कर्मचारी उपलब्ध कराएगा और अगले तीन महीनों के लिए उनका खर्च उठाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद जारी रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक और सीईओ एसएस किम ने कहा, "कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने देश के लिए एक अभूतपूर्व संकट पैदा कर दिया है... सबसे प्रभावित शहरों और राज्यों की सार्थक मदद के लिए, ह्यूंदै अपने संसाधनों को जरूरत के हिसाब से तैनात कर रहा है और ऐसी कोशिश कर रहा जो इस कठिन परिस्थिति के समय राहत पहुंचाएंगे। हम युद्धस्तर पर संसाधनों को तैनात कर रहे हैं और इस संकट को खत्म करने में मदद करने की आशा करते हैं।" 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "निराशा के दौर में, हम अक्सर अफरा-तफरी के बीच उम्मीद खो देते हैं, लेकिन ऐसे समय में कई बार ऐसा होता है कि यह हम सभी के भीतर मौजूद मानवता के सबसे अच्छा पहलू को बाहर लाता है।"

ह्यूंदै ने कहा कि राहत कार्यों को विशेष रूप से मौजूदा संकट की जरूरतों को ध्यान में रखकर और उसे दूर करने के लिए तैयार किया गया है। और इसका उद्देश्य भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में लोगों और बुनियादी ढांचे की मदद करना है।
 

कंपनी के बयान में कहा गया है, "सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों और राज्यों में समय पर सहायता पहुंचाई जा सके इसके लिए कंपनी युद्धस्तर पर इन संसाधनों की तैनाती में तेजी लाने के लिए सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed