{"_id":"60895b9c8ebc3e5912315354","slug":"hyundai-motor-to-help-with-rs-20-crore-covid-19-relief-package-and-help-set-up-oxygen-plants-in-hospitals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ह्यूंदै ने बढ़ाया मदद का हाथ: अस्पतालों में लगाएगी ऑक्सीजन प्लांट, देगी 20 करोड़ रुपये का राहत पैकेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ह्यूंदै ने बढ़ाया मदद का हाथ: अस्पतालों में लगाएगी ऑक्सीजन प्लांट, देगी 20 करोड़ रुपये का राहत पैकेज
Wed, 28 Apr 2021 06:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:35 PM IST
सार
ह्यूंदै ने कहा कि राहत कार्यों को विशेष रूप से मौजूदा संकट की जरूरतों को ध्यान में रखकर और उसे दूर करने के लिए तैयार किया गया है। और इसका उद्देश्य भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में लोगों और बुनियादी ढांचे की मदद करना है।
विज्ञापन
ह्यूंदै मोटर इंडिया
- फोटो : Hyundai Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसे समय में जब भारत कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है, भारतीय ऑटो उद्योग ने संकट की इस घड़ी में मदद और राहत पैकेज देने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ने घोषणा की है वह कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में 20 करोड़ रुपये दान करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी चैरिटी संस्था ह्यू्ंदै मोटर इंडिया फाउंडेशन (HMIF) के जरिए 20 करोड़ रुपये के कोविड-19 राहत पैकेज के साथ मदद करेगी। इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे कुछ सबसे प्रभावित राज्यों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भी घोषणा की है कि वह संकट के इस समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करने के लिए हरियाणा में अपने प्लांट को बंद कर देगी।
यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी बंद करेगी अपने प्लांट: मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के लिए किया बड़ा फैसला
ह्यूंदै ने यह भी कहा है कि वह अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर अस्पतालों में ऑक्सीजन पैदा करने वाले प्लांट बनाने में मदद करेगी। इसका उद्देश्य गंभीर रोगियों और अस्पतालों को ऑक्सीजन की जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। इसके अलावा, फाउंडेशन मेडिकेयर सुविधाओं की स्थापना में भी सहायता करेगा और विभिन्न अस्पतालों में सहायक कर्मचारी उपलब्ध कराएगा और अगले तीन महीनों के लिए उनका खर्च उठाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद जारी रखेगा।

ह्यूंदै मोटर इंडिया फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक और सीईओ एसएस किम ने कहा, "कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने देश के लिए एक अभूतपूर्व संकट पैदा कर दिया है... सबसे प्रभावित शहरों और राज्यों की सार्थक मदद के लिए, ह्यूंदै अपने संसाधनों को जरूरत के हिसाब से तैनात कर रहा है और ऐसी कोशिश कर रहा जो इस कठिन परिस्थिति के समय राहत पहुंचाएंगे। हम युद्धस्तर पर संसाधनों को तैनात कर रहे हैं और इस संकट को खत्म करने में मदद करने की आशा करते हैं।"
उन्होंने कहा, "निराशा के दौर में, हम अक्सर अफरा-तफरी के बीच उम्मीद खो देते हैं, लेकिन ऐसे समय में कई बार ऐसा होता है कि यह हम सभी के भीतर मौजूद मानवता के सबसे अच्छा पहलू को बाहर लाता है।"
ह्यूंदै ने कहा कि राहत कार्यों को विशेष रूप से मौजूदा संकट की जरूरतों को ध्यान में रखकर और उसे दूर करने के लिए तैयार किया गया है। और इसका उद्देश्य भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में लोगों और बुनियादी ढांचे की मदद करना है।
ह्यूंदै ने कहा कि राहत कार्यों को विशेष रूप से मौजूदा संकट की जरूरतों को ध्यान में रखकर और उसे दूर करने के लिए तैयार किया गया है। और इसका उद्देश्य भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में लोगों और बुनियादी ढांचे की मदद करना है।
कंपनी के बयान में कहा गया है, "सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों और राज्यों में समय पर सहायता पहुंचाई जा सके इसके लिए कंपनी युद्धस्तर पर इन संसाधनों की तैनाती में तेजी लाने के लिए सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है।"