फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Motor India released sales report for the month of October 2020, 13.2 percent more vehicles sold in domestic during this festive season

इस त्योहारी सीजन Hyundai की कारों की बढ़ी मांग, देश में 13.2% ज्यादा बिकीं गाड़ियां

Sun, 01 Nov 2020 03:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 01 Nov 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motor India released sales report for the month of October 2020, 13.2 percent more vehicles sold in domestic during this festive season
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अक्तूबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी को फेस्टिव सीजन का फायदा मिला है, जहां अक्तूबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 68,835 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 63,610यूनिट्स की बिक्री की थी। 

विज्ञापन

भारतीय बाजार में 13.2 फीसदी बढ़ी बिक्री

पिछले साल के मुकाबले इस त्योहारी सीजन कंपनी की भारतीय बाजार में भी बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 56,605 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की है। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 50,010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अक्तूबर महीने में ह्यूंदै ने घरेलू बाजार में 13.2 फीसदी ज्यादा बिक्री की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10.1 फीसदी घटा ह्यूंदै का निर्यात

घरेलू बाजार में भले ही कंपनी की बिक्री बढ़ी हो, लेकिन इस त्योहारी सीजन कंपनी के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर 2019 के मुकाबले इस साल अक्तूबर महीने में ह्यूंदै के निर्यात में 10.1 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 12 230 इकाईयों का निर्यात किया। जबकि, अक्तूबर 2020 में कंपनी ने 13,600 वाहनों का निर्यात किया था। 

विज्ञापन

सितंबर महीने में 23.6 फीसदी ज्यादा बिकी Hyundai की कारें

इससे पहले सितंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 59,913 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 57,705 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले सितंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर की बिक्री में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 

वहीं, कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 50,313 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, सितंबर 2019 के मुकाबले 23.6 फीसदी ज्यादा थी। वहीं, निर्यात की बात करें तो सितंबर 2019 के मुकाबले सितंबर 2020 में भी ह्यूंदै के निर्यात में 43.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सितंबर 2020 में कंपनी ने कुल 9,600 इकाईयों का निर्यात किया थी। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 17,000 वाहनों का निर्यात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed