फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Motor India register 24.89 domestic year on year growth in December 2020

दिसंबर महीने में Hyundai की कारों की हुई बंपर खरीदारी, भारतीय बाजार में 24.89 बढ़ी बिक्री

Fri, 01 Jan 2021 05:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motor India register 24.89 domestic year on year growth in December 2020
सांकेतिक - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने दिसंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी के लिए साल 2020 का आखिरी महीना फायदेमंद साबित रहा। दिसंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 47,400 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 37,953 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। दिसंबर 2019 की तुलना में इस साल दिसंबर 2020 में ह्यूंदै की कुल 24.89 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई।

विज्ञापन

साल दर साल बिक्री में भले ही ह्यूंदै की बिक्री बढ़ी है, लेकिन नवंबर महीने से तुलना की जाए तो दिसंबर महीने में कंपनी की बिक्री 2.9 फीसदी घटी है। बता दें कि नवंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 48,800 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 में ह्यूंदै की गाड़ियां 9.4 फीसदी ज्यादा बिकी थी। नवंबर महीने में ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना था, जहां कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात के मामले में भी दिसंबर महीना ह्यूंदै के लिए बेहतरीन रहा। दिसंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत से बाहर कुल 19,350 वाहनों का निर्यात किया। जबकि,  दिसंबर 2019 में ह्यूंदै ने 12,182 वाहनों का निर्यात किया था। दिसंबर 2019 की तुलना में कंपनी का निर्याक 2.9 फीसदी बढ़ा है। 
विज्ञापन

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अक्तूबर 2020 में कुल 68,835 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 63,610यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर कंपनी की भारतीय बाजार में भी बिक्री बढ़ी। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 56,605 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 50,010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अक्तूबर महीने में ह्यूंदै ने घरेलू बाजार में 13.2 फीसदी ज्यादा बिक्री की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed